{"_id":"595cdaf44f1c1b22528b45aa","slug":"pakistani-actress-veena-malik-offensive-remarks-about-pm-modi-s-israeli-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: वीना मलिक ने PM मोदी के इजरायल दौरे को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: वीना मलिक ने PM मोदी के इजरायल दौरे को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 05 Jul 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
वीना मलिक
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने हॉट अंदाज को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इसी यात्रा के बारे में पाकिस्तानी मीडिया चैनलों पर दोनों देशों के बारे में आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। वहां इसे मुसलमानों के खिलाफ हिंदू-यहूदी गठजोड़ बताया जा रहा है। ऐसे ही एक मीडिया चैनल के न्यूज शो 'ब्रेकिंग न्यूज विद वीना मलिक' में भारत और इजराइल को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कही गई। वीना ने भारत को मुसलमानों पर जुर्म करने वाला देश करार दे दिया।
विज्ञापन
वीना ने कहा कि जमीन पर बसने वाले दो शैतानी मुल्क की बात कर ले, जिनके मकसद सिर्फ मुसलमानों की बर्बादी है। दोनों देश मुसलमानों के खून के प्यासे हैं जी हां मैं बात कर रही हूं भारत और इजराइल की। ये दोनों मुल्क फितरत से एक ही हैं। भारत ने कश्मीर में बेगुनाह निहत्थे कश्मीरियों पर जूर्म और हिंसा की हद कर रखी है और इजराइल ने फिलिस्तीन में भी ये ही हाल कर रखा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि वीना मलिक कई सालों तक भारत में काम कर चुकी हैं। वो भारत के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।