फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan asks icj for early hearing in kulbhushan jadhav case

जाधव केस: पाकिस्तान ने जल्द सुनवाई के लिए ICJ को लिखा पत्र

Tue, 23 May 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Tue, 23 May 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
pakistan asks icj for early hearing in kulbhushan jadhav case

पाकिस्तान ने कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में जल्द सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत की ओर से फांसी की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से कहा है पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने आईसीजे को मामले में जल्द सुनवाई के लिए पत्र लिखा है। जल्द  सुनवाई की अपील नवंबर में आईसीजे के जज का चुनाव को ध्यान में रखकर की गई है।
विज्ञापन


एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि आईसीजे अक्टूबर में मामले की सुनवाई कर सकता है  जबकि पाकिस्तान की ओर से छह हफ्तों के भीतर सुनवाई के लिए अपील की गई है। वहीं इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने आईसीजे में पुनर्विचार याचिका दायर की है। इस याचिका में पाकिस्तान ने कोर्ट से छह हफ्ते में सुनवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुंह की खाने के बाद विपक्ष और विशेषज्ञों ने हार का ठीकरा पाकिस्तान के वकीलों पर फोड़ा था। इसको लेकर आईसीजे में पैरवी करने वाले पाकिस्तान के वकीलों की चौतरफा आलोचना हुई थी। लेकिन अब पाकिस्तान एक बार फिर मजबूती के साथ अटार्नी जनरल अशरफ अउसफ अली की अगुवाई में आईसीजे में जाधव मामले की पैरवी करने की तैयारी में है।

बता दें कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि पाकिस्तान आईसीजे के आदेश आने तक जाधव की फांसी की सजा पर रोक जारी रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed