{"_id":"5906de2c4f1c1bcf3a441e07","slug":"pakistan-army-chief-qamar-javed-bajwa-blaims-india-for-whats-happening-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में रोष फैलाने की पाक की फिर कोशिश, आर्मी चीफ बाजवा ने की हरकत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कश्मीर में रोष फैलाने की पाक की फिर कोशिश, आर्मी चीफ बाजवा ने की हरकत
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 01 May 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
पाक आर्मी चीफ बजवा
नापाक इरादों के साथ कश्मीर पर नजर रखने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर वहां रोष फैलाने की कोशिश की है। इस बार खुद पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने ये हरकत की है। बाजवा ने एलओसी के इलाकों का दौरा किया और कहा कि वे कश्मीरियों की तरफ से जारी संघर्ष में उनके साथ हैं।
विज्ञापन
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बाजवा ने कहा कि वे कश्मीरियों के साथ खड़ें हैं और उनकी हक की लड़ाई में उनके साथ हैं। एलओसी के नजदीक के इलाकों में बाजवा ने पाकिस्तान आर्मी की तैयारियों का जायजा भी लिया। अपनी आर्मी के जवानों से बातचीत के दौरान बाजवा ने उन्हें कहा कि कश्मीरियों के सहारा और बुनियादी मानवाधिकारों के अधिकार के लिए हम हमेशा उनके (कश्मीरियों) सही राजनैतिक संघर्ष के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
इस बीच बाजवा ने कश्मीर में दंगे फैलाने का भारत दोषी ठहराया है। बाजवा ने कहा कि भारत कश्मीर के अलावा पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) और एलओसी के इलाकों में रोष फैलाता है। साथ ही यहां के लोगों को बिना वजह तंग भी किया जाता है। पाक की ओर से लगातार सीजफायर के बावजूद आर्मी चीफ के ऐसा बयान सामने आया है।
विज्ञापन