फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Karachi serial chaser attacked on 17th woman

कराची के सीरियल छुरेबाज ने 17वीं महिला पर किया हमला

Sat, 21 Oct 2017 12:35 AM IST
एजेंसी,कराची
एजेंसी,कराची Updated Sat, 21 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Karachi serial chaser attacked on 17th woman
हमलावर - फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान के तटीय शहर कराची में खौफ का पर्याय बन चुके सीरियल छुरेबाज ने एक और महिला को निशाना बनाया है। हेलमेटधारी मोटरसाइकिल सवार यह छुरेबाज मुख्य सड़कों और बस स्टैंडों पर अकेली महिलाओं पर हमले कर रहा है। पिछले एक महीने में 17 महिलाएं उसका शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


ताजा हमले का शिकार हुई 20 वर्षीया जज्बा जावेद ने बताया कि वह मलीर इलाके में सड़क पार कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार आया और उसके हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर भाग गया। 
विज्ञापन

मलीर पुलिस स्टेशन में जज्बा जावेद के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे पहले हुए हमलों में दो लोगों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः क्या कराची अब भी है दुनिया का सबसे खतरनाक शहर?


सोमवार की रात को भी फेडरल बी इलाके में एक किशोरी पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। पूर्व में शहर के गुलिस्तान ए जौहर, गुलिस्तान ए इकबाल और शाह फैजल के इलाकों में 25 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच 15 घटनाएं हो चुकी हैं। 

सभी मामलों में अकेला हमलावर शामिल है और उसका हमला करने का तरीका भी एक जैसा ही है। इस सीरियल छुरेबाज को पकड़ने में मदद करने वाले के लिए पुलिस ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed