फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   case register on Pakistani journalist for abduction of ISI officer

पाकिस्तान: पत्रकार पर ISI अधिकारी के अपहरण मामले में केस दर्ज

Mon, 06 Nov 2017 04:45 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Mon, 06 Nov 2017 04:45 AM IST
विज्ञापन
case register on Pakistani journalist for abduction of ISI officer
hamid mir

पाकिस्तान के वरिष्ठ टीवी पत्रकार पर आईएसआई के शीर्ष अधिकारी के कथित अपहरण और हत्या में लिप्त होने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला 2010 का है।

विज्ञापन


पढ़ें:  मंजिल से 624km पहले रोकी गई पाकिस्तानी फ्लाइट, यात्रियों से कहा- आगे बस से चले जाओ
विज्ञापन


जिओ टीवी के 50 वर्षीय लोकप्रिय एंकर, आतंकवाद और सुरक्षा मामलों के विश्लेषक हामिद मीर पर 2014 में हमला भी हो चुका है। मीर को तालिबान सहित अन्य संगठनों से मौत की धमकी मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारी खालिद ख्वाजा, रिटायर्ड कर्नल इमाम, ब्रिटिश पत्रकार असद कुरैशी और ड्राइवर रुस्तम खान का 2010 में दक्षिण वजीरिस्तान में अपहरण कर लिया गया था। 

पढ़ें: पाकिस्तान ने आतंकी कमांडर के परिवार को किया रिहा, बलूच परंपरा का मिला फायदा

आतंकियों ने ख्वाजा और इमाम की हत्या कर दी थी और कुरैशी व खान को छोड़ दिया था। ख्वाजा के परिजनों ने मीर पर ही अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जज मोहसिन अख्तर कयानी ने ख्वाजा की पत्नी शमाइमा मलिक की याचिका पर पिछले हफ्ते मीर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। शनिवार को ही मामला दर्ज किया गया है, लेकिन मीर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed