फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Army chief of Pakistan said, on Kashmir issue India should think with political mind

कश्मीर मसले पर नरम पड़ा पाकिस्तान, सेना प्रमुख ने कहा- राजनीतिक तरीके से हल निकाले भारत

Thu, 07 Sep 2017 08:07 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Thu, 07 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Army chief of Pakistan said, on Kashmir issue India should think with political mind

पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम करने की जगह भारत को कश्मीर मुद्दे का समाधान राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से करना चाहिए। रावलपिंडी में बुधवार रात रक्षा दिवस के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि दक्षिण एशिया को समृद्धि के लिए शांति की जरूरत है।

विज्ञापन


पढ़ें: पाक सेना प्रमुख बोले- 'आतंकवाद पर हमारा साथ नहीं दे सकते तो आरोप भी न लगाएं'
विज्ञापन


भारत पर नियंत्रण रेखा पर निर्दोष लोगों की कथित हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत को शांति के लिए एक मौका देना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा, यह भारत के हित में है, कश्मीर के स्थायी समाधान के लिए उसे राजनीतिक और कूटनीतिक प्रक्रिया को तरजीह देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पुलिस अगर इस शख्स की बात मान लेती तो न होते मुंबई बम बलास्ट

बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिये कश्मीर मुद्दे का समाधान चाहता है। पाक सेना प्रमुख ने कहा कि उनका देश एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ है और हम परस्पर सम्मान और बराबरी के आधार पर सभी देशों से रिश्ता बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed