{"_id":"59c646384f1c1b23688b60b4","slug":"saudi-arabia-textbook-star-wars-character-with-king-faisal-photo-by-abdullah-al-shehri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब की स्कूल बुक में स्टार वार्स के किरदार के साथ बैठे थे राजा, हुआ बवाल","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी अरब की स्कूल बुक में स्टार वार्स के किरदार के साथ बैठे थे राजा, हुआ बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
स्टार वार्स के किरदार के साथ सऊदी के पूर्व राजा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के स्कूल की एक किताब ने सरकार की किरकिरी करवा दी। फोटो फर्जी थी लेकिन उसको असली की तरह छाप दिया गया। फोटो में सऊदी के पूर्व राजा को स्टार वार्स के किरदार के साथ बैठा हुआ दिखाया गया था।
विज्ञापन
उस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में किंग फैसल को स्टार वार्स के कैरेक्टर जेदी मास्टर योडा के साथ बैठा दिखाया गया था। किंग फैसल सऊदी के तीसरे सम्राट थे।
तस्वीर को लोगों ने किताब में देखा तो यह चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इसपर सवाल खड़े किए। विवाद के बाद किताब को ही स्कूल से हटा लिया गया। वहां के शिक्षा मंत्री ने इसपर अफसोस जताया। मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा कि आने वाले दिनों में किताब को सही करके दोबारा सिलेब्स में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, यह फोटो 26 साल के आर्टिस्ट अबदुल्ला अली शिरी ने बनाई थी। वह आज के समाज में प्रचलित कैरेक्टर्स को इतिहास की पुरानी तस्वीरों के साथ मिलाकर बनाते हैं। यह ही उनकी खासियत है। असल में यह तस्वीर 1945 की थी। जब किंग फैसल यूएन चार्टर पर हस्ताक्षर कर रहे थे।
विज्ञापन
तस्वीर को किताब में देख हैरान रह गए थे आर्टिस्ट अबदुल्ला
स्टार वार्स के किरदार के साथ सऊदी के पूर्व राजा
- फोटो : ट्विटर
समाचार एजेंसी के मुताबिक, अपनी बनाई गई तस्वीर को स्कूल की किताब में देखकर अली शिरी हैरान रह गए थे। शिरी ने कहा कि उन्होंने योडा और सऊदी के राजा को एक साथ इसलिए दिखाया क्योंकि दोनों ही बड़े बुद्धिमान थे और योडा की स्किन का कलर हरा था और हरा रंग सऊदी के झंडे में भी आता है।
शिरी ने कहा कि वह आशा करते हैं कि पूरे विवाद के बाद उनपर सवाल ना उठने लगें। शिरी ने कहा कि तस्वीर बनाकर उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया था। वहीं सऊदी स्कूल के कई टीचर शिक्षा मंत्रालय की किरकिरी से खुश हैं क्योंकि मंत्रालय ने इसी साल से उनको कहा था कि स्टूडेंट्स को एक घंटे फालतू पढ़ाया जाए।
शिरी ने कहा कि वह आशा करते हैं कि पूरे विवाद के बाद उनपर सवाल ना उठने लगें। शिरी ने कहा कि तस्वीर बनाकर उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया था। वहीं सऊदी स्कूल के कई टीचर शिक्षा मंत्रालय की किरकिरी से खुश हैं क्योंकि मंत्रालय ने इसी साल से उनको कहा था कि स्टूडेंट्स को एक घंटे फालतू पढ़ाया जाए।