{"_id":"59635c9c4f1c1bf4408b496c","slug":"iraqi-army-occupy-mosul-defeat-terrorist-organization-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराकी सेना का मोसुल पर कब्जा, आतंकी संगठन आईएस की बड़ी हार","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इराकी सेना का मोसुल पर कब्जा, आतंकी संगठन आईएस की बड़ी हार
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Jul 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
ISIS
इराक सेना ने मोसुल पर कब्जा जमाकर जीत हासिल की। आतंकी संगठनों से मोसुल को मुक्त करा लिया गया है। प्रधानमंत्री ने खुद मौके पर पहुंचकर जवानों और वहां की आवाम को जीत की बधाई दी। गौरतलब है कि तीन साल पहले जिहादियों ने मोसुल पर कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन
इराकी सुरक्षा बलों ने पिछले अक्टूबर में मोसुल के पुनर्निर्माण के लिए अभियान शुरू किया और जून में ओल्ड सिटी जिले के जरिए अपना कब्जा जमा लिया। इराकी सेना की जीत ने ये साफ कर दिया कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए ये बड़ी हार है। इराकी कमांडरों का मानना है कि सैकड़ों ईसा लड़ाके अपने परिवारों-महिलाओं और बच्चों को अपनी ढाल बनाते हैं।
विज्ञापन