{"_id":"5a08a01f4f1c1b74698bb364","slug":"uk-school-to-remove-parents-name-from-admission-forms","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के स्कूलों के एडमिशन फॉर्म से हटेंगे माता-पिता के नाम","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के स्कूलों के एडमिशन फॉर्म से हटेंगे माता-पिता के नाम
एजेंसी, लंदन
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के एक स्कूल को उसके प्रवेश फॉर्म से ‘माता’ और ‘पिता’ के कॉलम को हटाने का आदेश दिया गया है। दरअसल एक व्यक्ति ने स्कूल प्रशासन से शिकायत में कहा था कि इससे अलग होने वाले, सौतेले और गे पैरेंट्स के साथ भेदभाव किया जाता है।
विज्ञापन
अभी तक दक्षिणी लंदन के वैंड्सवर्थ में स्थित हॉली घोस्ट रोमन कैथोलिक प्राइमरी स्कूल में लोगों से उन फॉर्म को भरने के लिए कहा जाता था जिनमें संरक्षक के रूप में मां या पिता का नाम होता था। वहीं एक स्थानीय पैरेंट ने स्कूलों के अधिनिर्णायक से शिकायत करते हुए कहा कि ‘माता’ और ‘पिता’ शब्द के इस्तेमाल से अलग होने वाले, सौतेले और गे पैरेंट्स के साथ भेदभाव होता है।
विज्ञापन
इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए अधिनिणायक पीटर गोरिंज ने कहा कि परिवार के बारे में जानकारी देने के लिए पारंपरिक तरीके से फॉर्म भरवाकर स्कूल ने ब्रिटिश सरकार के प्रवेश कोड का उल्लंघन किया है। उन्होंने माता या पिता के स्थान पर पैरेंट्स शब्द का इस्तेमाल करने को कहा जैसा कि अन्य जगहों पर होता है।
विज्ञापन
पढ़ें- माल्या को भारत लाने की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी, ब्रिटिश अदालत ने तिहाड़ को बताया 'असुरक्षित'