{"_id":"593a3c8e4f1c1b831c9cab63","slug":"uk-elections-preet-kaun-gill-won-and-now-elected-as-first-sikh-woman-to-british-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीत कौर गिल बनीं ब्रिटिश संसद में पहुंचने वाली पहली सिख महिला","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
प्रीत कौर गिल बनीं ब्रिटिश संसद में पहुंचने वाली पहली सिख महिला
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में आम चुनाव में भारतीय मूल की सिख महिला प्रीत कौर गिल ने जीत दर्ज की है। गिल ब्रिटेन में पहली सिख महिला हैं, जिन्होंने बतौर सांसद चुनी गई हैं। लेबर पार्टी की उम्मीदवार गिल ने यहां के एग्बेस्टन में थेरेसा मे की पार्टी कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार को हराया है। बता दें कि गिल यहीं एग्बेस्टन में जन्मी हैं और लंबे समय से यहां की राजनीति से जुड़ी हुई हैं। वे सेंडवेल से निगम पार्षद हैं और अब जल्द ही ब्रिटेन की पार्लियामेंट में बतौर एमपी शामिल होंगी।
विज्ञापन
गिल ने अपनी जीत पर कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे अगबस्टोन के लिए अगले सांसद बनने का अवसर दिया गया है। मैं एजबस्टन के लोगों के साथ व्यस्त होना चाहता हूं और कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ मुझे लगता है कि हम एक साथ बड़ी चीजें पा कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है और वोटों की गिनती चल रही है। एग्जिट पोट में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की पार्टी कंजरवेटिव को बहुमत दिखाया जा रहा है। थेरेसा मे की कंजरवेटिव पार्टी ब्रिटेन की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में 650 सीटों का परिणाम आना है। कहा जा रहा है कि ब्रिटेन में हंग एजेंबली के आसार हैं। 450 सीटों में से 191 सीटें सत्ताधारी पार्टी कंजरवेटिव को मिली हैं जबकि विपक्ष लेबर पार्टी ने अब तक 205 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। लेबर पार्टी के नेता जेर्मी कोबिन अपने घर से काउंटिग सेंटर के लिए निकल चुके हैं।