फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Theresa May faces first Brexit defeat

ब्रेग्जिट विधेयक पर पहली बार हारीं ब्रिटेन की पीएम

Thu, 02 Mar 2017 08:42 PM IST
amarujala.com - presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com - presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Thu, 02 Mar 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Theresa May faces first Brexit defeat
ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे - फोटो : file photo

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री थेरेसा मे को यूरोपीय संघ से अलग होने के संबंध में पहली बार संसदीय हार का सामना करना पड़ा है। देश के ऊपरी सदन के ब्रेग्जिट पर एक विधेयक में संशोधन के पक्ष में मतदान होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। इस तरह ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए प्रधानमंत्री को बातचीत शुरू करने का अधिकार देने वाले इस विधेयक में देरी हो गई है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में बिल के संशोधन के लिए 256 के मुकाबले 358 मत पड़े। इसमें ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन में रह रहे यूरोपीय संघ के नागरिक अधिकारों की रक्षा पर बल दिया गया है। हालांकि हाउस ऑफ लार्ड्स में सरकार को मिली यह हार प्रतीकात्मक साबित हो सकती है, क्योंकि जब यह विधेयक निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में आएगा तो सांसद इस संशोधन को पलट सकते हैं।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए बने विभाग के मुताबिक - हम निराश है कि लॉर्ड्स ने इस विधेयक में संशोधन करने का चयन किया जबकि कॉमंस ने इसे बिना संशोधन के पारित कर दिया था। इसका मकसद जनमत संग्रह के नतीजों को लागू करना और सरकार को बातचीत शुरू करने की अनुमति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस ऑफ कामंस से बची हैं उम्मीद

संशोधन के पक्ष में मतदान के बाद अब सरकार को अनुच्छेद 50 के अंतर्गत तीन महीने में प्रस्ताव पेश करना होगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि ब्रेग्जिट के बाद यूरोपीय संघ के नागरिकों को ब्रिटेन में रहने का अधिकार पूर्ववत है। सरकार हाउस ऑफ कामंस में इस विधेयक में संशोधन को पलटने को लेकर आश्वस्त है। हाउस ऑफ कॉमंस में 13 और 14 मार्च को यह संशोधित विधेयक पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed