फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   man wastage 70 lakh litres of water, amounting to 8 lakhs

किरायेदार ने बर्बाद किया 70 लाख लीटर पानी, मकान मालिक के पास आया 8.2 लाख रुपये का बिल

Sun, 15 Oct 2017 02:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 15 Oct 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
man wastage 70 lakh litres of water, amounting to 8 lakhs

दुनियाभर के लोगों के लिए पीने का पानी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में किसी का पानी बर्बाद करना आपको गुस्सा दिला सकता है, वो भी तब जब पानी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि 70 लाख लीटर हो। मामला जर्मनी का है, जहां एक व्यक्ति एक साल से लगातार पानी बर्बाद कर रहा था। 

विज्ञापन


दरअसल, नार्थ जर्मनी में एक व्यक्ति ने एक साल से अपने बाथरूम के सिंक का टैप खुला छोड़ रखा था। उसकी इस करतूत के चलते 70 लाख लीटर पानी बर्बाद हुआ। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवक के मकान मालिक के पास पानी का बिल आया। 
विज्ञापन


पढ़ें: हिटलर के ऑस्त्विज डेथ कैंप में कैसे दी जाती थी यातना?
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। उसके पास 12,700 डॉलर लगभग 8.2 लाख रुपये का बिल आया। मकान मालिक का कहना है कि उसके यहां एक साल में अधिकत्म 44 हजार लीटर ही पानी खर्च होता है, लेकिन जो बिल आया वह 70 लाख लीटर पानी का है। 

झड़प में तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

man wastage 70 lakh litres of water, amounting to 8 lakhs

शुक्रवार को पुलिस जब युवक को गिरफ्तार करने पहुंची, उन्हें अपार्टमेंट के अंदर से किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो युवक ने उनपर हमला कर दिया। इस झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसवालों में युवक पर काबू पाया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने युवक को मानसिक रोगियों के वार्ड में रखा है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक ने इमारत की नालियों को भी जाम कर दिया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने छत से पानी टपकने की शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed