लेजर लाइट टकराने के कारण लौटा विमान, पायलट की तबीयत खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेजर बीम टकराने के कारण लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले वर्जिन अटलांटिक के विमान को वापस लौटना पड़ा। लेजर लाइट की वजह से एक पायलट की तबियत बिगड़ गई थी। विमान न्यूयॉर्क जा रहा था।
एयरलाइंस के अनुसार विमान में 252 यात्री और और 15 क्रू मेंबर सवार थे। रविवार रात को टेकऑफ के तुरंत बाद विमान से एक लेजर किरण टकराई, जिससे एक पायलट की तबीयत खराब हो गई।
क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान को वापस हवाईअड्डे लाया गया।
लेजर लाइट के स्रोत का पता लगाने की कोशिश जारी
अधिकारी लेजर लाइट के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटेन में
पिछले कुछ सालों में इस तरह की घटनाएं बेहद बढ़ गई हैं।
2010 से अब तक हर
चार साल पर विमान से लेजर बीम टकराने की 1,300 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई
हैं। केवल हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही पिछले साल जनवरी से लेकर जून तक ऐसे 48
मामले सामने आए थे।
एक घटना तो बेहद गंभीर थी। इसमें लैंडिंग के समय कॉकपिट
में सैन्य क्षमता वाली लेजर लाइट चमकने से ब्रिटिश एयरवेज के एक पायलट की
आंखों की रोशनी चली गई थी।