{"_id":"59d172ef4f1c1ba9538b52ce","slug":"indian-origin-woman-suing-uk-s-biggest-law-firms-for-harassing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल की महिला ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी कानून फर्म पर ठोका मुकदमा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
भारतीय मूल की महिला ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी कानून फर्म पर ठोका मुकदमा
एजेंसी/ लंदन
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:33 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मूल की महिला ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी कानून फर्म पर 150000 पाउंड का मुकदमा दायर किया है। महिला ने कंपनी पर काम का बोझ देकर कथित तौर पर डराने-धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्लिफर्ड चांस की टैक्स कंसलटेंट प्रीति धुलिया ने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों ने अंग्रेजी की बजाय गुजराती में निजी फोन कॉल करने पर उन्हें बाहर कर दिया था। 54 वर्षीय धुलिया ने अग्रणी मैजिक सर्कल लॉ फर्म पर कथित रूप से करार तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पढ़ें- सऊदी अरब में भारतीय महिला का यौन उत्पीड़न, मदद के लिए बहन ने सुषमा से लगाई गुहार
विज्ञापन
धुलिया ने कहा कि इसके चलते वह अवसाद में चली गई और उन्हें काम से एक साल दूर रहना पड़ा। उनके पति विरेन ने कहा कि वह अपने काम के प्रति समर्पित थी। ब्रिटेन के हाईकोर्ट में दायर अर्जी में कहा गया कि वह लंबे समय से कंपनी से जुड़ी थी और उसका एक हफ्ते में 35 घंटे काम करने का करार था। बावजूद इसके उसे जबरन शाम तक और हफ्ताअंत में भी काम कराया गया।