{"_id":"592a1b484f1c1b260c5383bf","slug":"cyber-attack-on-british-airlines-suspected-services-affected-worldwide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश एयरवेज पर साइबर हमले की आशंका, दुनियाभर में सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटिश एयरवेज पर साइबर हमले की आशंका, दुनियाभर में सेवाएं प्रभावित
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 28 May 2017 06:05 AM IST
विज्ञापन
Cyber Attack
ब्रिटिश एयरवेज की सेवाएं दुनियाभर में चरमरा गई हैं। ब्रिटेन के गेटविक एयरपोर्ट पर तो यात्रियों की इतनी भीड़ जमा हो गई है मानो किसी रेलवे स्टेशन का हाल हो। आशंका है कि एयरलाइन साइबर हमले का शिकार हुई है। जिसके चलते उसका आईटी सिस्टम ध्वस्त हो गया। गेटविक और हीथ्रो एयरपोर्ट पर शनिवार शाम 6 बजे से पहले की सभी फ्लाट्स को रद कर दिया गया।
आईटी सिस्टम बाधित होने से न तो एयरलाइन कंपनी की वेबसाइट काम रही है और न ही मोबाइल ऐप। इसके चलते एयरपोर्ट पर चेक-इन लाइन में लोगों की भीड़ लगी है। कई की फ्लाइट छूटी है तो कई यात्रियों ने घंटों तक विमान में बैठे रहने की बात कही।
ब्रिटेन के अलावा, अमेरिका, रोम, बेलफास्ट और लिसबन में भी एयरलाइन की सेवा लेने पहुंचे यात्री मुसीबत में फंसे हुए हैं।
हालात यह हैं कि एयरपोर्ट पर एयरलाइन कर्मचारी कोई भी मदद नहीं दे पा रहे। ब्रिटिश एयरवेज की ओर से कहा गया है कि वह समस्या को दुरुस्त करने में जुटी है और जल्द ही हालात सामान्य कर लिए जाएंगे। इस बीच कुछ यात्रियों ने बताया है कि एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें बताया कि यह साइबर हमला है। कुछ यात्रियों ने ट्विटर पर दावा किया कि एयरलाइन भी यह कुबूल कर रही है कि यह साइबर हमला हो सकता है।