{"_id":"599afb6e4f1c1b3c458b4923","slug":"british-leader-said-pay-9-thousand-pound-to-british-indians-to-leave-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश नेता के जहरीले बोल- 9 हजार पाउंड देकर भारतीयों को देश से विदा करो ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटिश नेता के जहरीले बोल- 9 हजार पाउंड देकर भारतीयों को देश से विदा करो
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Aug 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
John Rees-Evans
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में आबादी को कम करने के लिए वहां के एक नेता ने पैसे देकर भारतीयों को उनके देश वापस भेजने की सलाह दी है। यूके इंडीपेंडेंस पार्टी (यूकेआईपी) के नेता जॉन रीस इवांस ने कहा कि भारतीयों और तंजानिया के लोगों को 9 हजार पाउंड तक दें और उन्हें विदा करके देश की आबादी कम करें।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटिश सरकार के विदेशी सहायता के बजट को कम किया जाए। इसे 13 अरब पाउंड से कम करके एक अरब पाउंड किया जाए। और बचे हुए 12.3 अरब पाउंड को दोहरी नागरिकता वाले लोगों पर ब्रिटेन छोड़ने के लिए खर्च किया जाए।
विज्ञापन
पढ़ें: भारतीय मूल के बच्चे ने ब्रिटेन में बजाया जीत का डंका,मिला यूके चाइल्ड जीनियस का खिताब
विज्ञापन
उनके इस बयान के बाद स्थानीय लोगों और विरोधी पार्टियों के नेताओंं ने उनकी आलोचना की और इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ब्रिटिश नेता ने आबादी कम करने के लिए यह सलाह दी थी।