फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   56 indian origin people are also contesting in Britain elections, here is their brief profile

ब्रिटेन में मतदान जारी, MP बनने के लिए 56 भारतीय चुनावी मैदान में

Thu, 08 Jun 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 08 Jun 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
56 indian origin people are also contesting in Britain elections,  here is their brief profile
uk poll

ब्रिटेन में आज मतदान हो रहा है। देश के लोग ब्रेक्जिट के बाद हो रहे पहले चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के लिए कतार में खड़े होंगे। इस बार के चुनाव भारतवंशी भी काफी संख्या में चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल मिलाकर के 56 ऐसे भारतवंशी हैं जो इसमें शामिल हैं। इनमें इन्फोसिस के संस्थापक नारयणमूर्ति के दामाद भी हैं जो यॉर्कशायर से चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रीति पटेल-- कंजर्वेटिव पार्टी
45 साल की प्रीति पटेल लंदन में जन्मी हैं। इनकी फैमिली युगांडा और गुजरात से है। 2010 से लंदन के एसेक्स से चुनाव जीत रही हैं। फिलहाल निवर्तमान सरकार में इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेकेट्री के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


ऋृषि सौनक-- कंजर्वेटिव पार्टी
मूल रुप से पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 37 साल के ऋृषि सौनक इन्फोसिस के संस्थापक नारयणमूर्ति के दामाद हैं। इनका जन्म भी लंदन में हुआ है। 

आलोक शर्मा-- कंजर्वेटिव पार्टी
आगरा में जन्में 45 साल के आलोक शर्मा पेशे से सीए हैं। फिलहाल वो रिडिंग वेस्ट से एमपी हैं। इन्होंने 2010 में पहली बार चुनाव लड़ा था। पिछले साल थरेसा मे की सरकार में इनको संसद का अंडर सेकेट्री बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलेरी वाज-- लेबर पार्टी
62 साल की वॉलेरी वाज पहले पूर्व जज रही हैं और केथ वाज की बहन है। यह पहली भारतीय मूल की महिला है जिन्होंने 2010 में चुनाव जीतकर संसद में कदम रखा था। 

सुएला फर्नांडिज-- कंजर्वेटिव पार्टी
37 साल की सुएला फर्नांडिज फेराहम से सांसद हैं। ये यूरोप पर सरकार को राय देने वाले सांसदों के ग्रुप में हैं। इन्होंने ब्रेग्जिट को लेकर के समर्थन किया था। 

शैलेष वारा-- कंजर्वेटिव पार्टी
56 साल के शैलेष वारा का जन्म युगांडा में हुआ था। चार साल की उम्र में इनका परिवार यूके आकर बस गया था। 2005 से ये लगातार नॉर्थवेस्ट कैंब्रिजशॉयर सीट को जीत रहे हैं। 


रेशम कोटेचा-- कंजर्वेटिव पार्टी
28 साल की रेशम कोटेचा बुकी की नजर में पहले स्थान पर हैं। इनका जन्म यूके में हुआ है लेकिन माता-पिता गुजरात के रहने वाले हैं। कैंब्रिज से इकोनॉमिक ग्रेजुएट ने 2015 में पहली बार चुनाव जीती थी। 

अमित जोगिया-- कंजर्वेटिव पार्टी
30 साल के अमित जोगिया 2014 से ब्रेंट नॉर्थ क्षेत्र से चुनाव जीत रहे हैं। 

फ्रेडी वाचा-- यूकेआईपी
लंदन स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेजर 59 साल के फ्रेडी वाचा मुंबई में जन्मे हैं। वो यूकेआईपी पार्टी के चेयरमैन भी हैं।   

शर्मिला बॉउसा-- ग्रीन पार्टी
39 साल की शर्मिला बॉउसा ब्रिस्टल नॉर्थ से चुनाव लड़ रही हैं। 

प्रीत कौर गिल-- लेबर पार्टी
एक मात्र सिख महिला उम्मीदवार हैं जो ब्रमिंघम से चुनाव लड़ रही हैं। 

रोहित दासगुप्ता-- लेबर पार्टी
29 साल के रोहित दासगुप्ता ईस्ट हैम्पशॉयर से चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल वे Loughborough यूनिवर्सिटी मे लेक्चरर हैं। 

उज्जवल भारद्वाज-- यूकेआईपी पार्टी
40 साल के भारद्वाज पेशे से इंडियन वेडिंग कैटरर हैं। वो लुटन साउथ से चुनाव लड़ रहे हैं। 

अर्रान रंगी-- ग्रीन पार्टी
18 साल के अर्रान ऐशफील्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। 

डॉ. नीरज पाटिल-- लेबर पार्टी
कर्नाटक के गुलबर्ग जिले के रहने वाले पाटिल पेशे से डॉक्टर हैं। वो पुटने से चुनाव लड़ रहे हैं। 

नवीन शाह-- लेबर पार्टी
अहमदाबाद में जन्मे नवीन शाह पेशे से ऑर्किटेक्ट हैं। लंदन असेंबली में एक मात्र भारतीय हारो ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

जगमीत सिंह-- निर्दलीय
35 साल के सिंह जेल में पादरी है और वो वॉलवरहैम्पटन साउथ वेस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed