Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egyptian lawmaker wants women should prove virginity test before entering into college

कॉलेज में केवल वर्जिन लड़कियों का प्रवेश चाहता है मिस्र का यह सांसद

Sat, 01 Oct 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Egyptian lawmaker wants women should prove virginity test before entering into college
एलमी एजिना - फोटो : file photo

मिस्र के एक सांसद को कथित तौर पर यह कहते हुए पाया गया कि विश्वविद्यालयों को केवल वर्जिन लड़कियों को प्रवेश देना चाहिए। इसके लिए वर्जिनिटी टेस्ट किया जाना चाहिए। सांसद एलमी एजिना ने मिस्र के एक अखबार से कहा कि कोई लड़की अगर विश्वविद्यालय में दाखिल हो रही है तो मेडिकल टेस्ट के जरिए यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उसका कौमार्य भंग न हुआ हो। 

विज्ञापन


एजिना के मुताबिक कॉलेज की हर लड़की को एक आधिकारिक पत्र विश्वविद्यालय को सौंपना चाहिए जो उसके मिस होने यानी वर्जिन होने की पुष्टि करता हो।

इससे पहले भी एजिना मूर्खतापूर्ण बयान के जरिए सुर्खियों में रह चुके हैं। पिछले महीने एजिना ने कहा था कि मिस्र की महिलाओं का खतना किया जाना चाहिए ताकि उनकी कामेच्छा में इजाफा न हो। एजिमा से जब इस बयान का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मिस्र के पुरुष संभोग में कमजोर होते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एजिना पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

Egyptian lawmaker wants women should prove virginity test before entering into college

एजिना की मानें तो लड़कियों के वर्जिनिटी टेस्ट से 'उरफी शादियों' में कमी आएगी। मिस्र में उरफी शादियां कोर्ट मैरिज की तरह होती हैं। इन शादियों में दो गवाहों की जरूरत पड़ती है। उरफी शादियों घरवालों और रिश्तेदारों को बिना बताए की जाती हैं। इस प्रकार शादियां रचाकर लड़का और लड़की यौन संबंध बना लेते हैं।

एजिना के मुताबिक अगर लड़कियां वर्जिनिटी टेस्ट में असफल पाई जाती हैं तो तुरंत उनके घरवालों को सूचित किया जाएगा, इससे मुल्क में उरफी जोड़ों की तादात में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed