फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   PM narendra modi said Peace, development is essential for each other in xiamen

शांति, विकास के लिए एक-दूसरे का साथ जरूरी : मोदी

Tue, 05 Sep 2017 05:09 AM IST
एजेंसी/शियामेन
एजेंसी/शियामेन Updated Tue, 05 Sep 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi said Peace, development is essential for each other in xiamen
ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेज विकास को प्रोत्साहन देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच एक मजबूत भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इस संगठन ने सहयोग के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया है और अनिश्चितता की ओर जाती दुनिया में स्थिरता के लिए योगदान दिया है। 

विज्ञापन


चीन के शियामेन शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि व्यापार और अर्थव्यवस्था ब्रिक्स से जुड़े पांचों देश - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच सहयोग की नींव है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- BRICS घोषणा पत्र में जैश-ए-मोहम्मद का नाम, मसूद पर बैन के सवाल पर चीन ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विकासशील देशों की सार्वभौमिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए एक ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी की स्थापना पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था को लेकर सदस्य देशों के बीच मजबूत हिस्सेदारी, न सिर्फ विकास को प्रोत्साहन दे सकती है बल्कि पारदर्शिता को बढ़ावा देने और सतत विकास के लक्ष्यों का समर्थन करने में भी मदद कर सकती है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सदस्य देशों के केंद्रीय बैंकों से भी आग्रह किया कि वे अपनी क्षमताओं को अधिक मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष व समूह की आकस्मिक रिजर्व व्यवस्था के बीच सहयोग को प्रोत्साहन दें। उन्होंने स्मार्ट शहरों, शहरीकरण और आपदा प्रबंधन में सहयोग का दायरा बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

पढ़ेंः- BRICS: भारत ने शियामेन में चुकाया चीन से गोवा का बदला

मोदी ने कहा कि ब्रिक्स सहयोग के लिए एक मजबूत ढांचे का विकास किया गया है जिसमें अनिश्चितता की तरफ जाती दुनिया का विकास और स्थिरता शामिल है। आज हमारी कोशिश कृषि, संस्कृति, पर्यावरण, ऊर्जा, खेल और सूचना व संचार प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों का स्पर्श करना है। मोदी ने कहा कि हम गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल, खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता, ऊर्जा और शिक्षा सुनिश्चित करने के मिशन मोड में हैं। हमारे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम उत्पादकता को बढ़ा रहे हैं और महिलाओं को मुख्य धारा में ला रहे हैं।

 बने ब्रिक्स क्रेडिट रेटिंग एजेंसी

PM narendra modi said Peace, development is essential for each other in xiamen
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी रेटिंग संस्थानों का मुकाबला करने और विकासशील देशों के सार्वभौमिक व कारपोरेट निकायों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए एक ब्रिक्स क्रेडिट रेटिंग एजेंसी बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि एक अलग रेटिंग एजेंसी ब्रिक्स सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं के साथ उनके अन्य विकासशील देशों की भी मदद करेगी। 

ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी के जल्द गठन की बात करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे केंद्रीय बैंकों को निश्चित रूप से अपनी क्षमता बढ़ाना होगी। ब्रिक्स देशों के लिए इस तरह की एक एजेंसी के विचार को सबसे पहले भारत ने ही सामने रखा ताकि मूडीज, फिच और स्टैंडर्ड एंड पुअर्स जैसी पश्चिमी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के प्रभाव वाली वर्तमान व्यवस्था से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों की बाधाएं दूर की जा सकें।

दरअसल ये तीनों पश्चिमी रेटिंग एजेंसियां वर्तमान सार्वभौम रेटिंग बाजार के 90 प्रतिशत पर काबिज हैं। गत वर्ष गोवा में हुए ब्रिक्स शिकर सम्मेलन में भारतीय अधिकारियों ने आगे होकर मौजूदा क्रेडिट रेटिंग व्यवस्था की कमियों व एक वैकल्पिक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की जरूरत पर प्रकाश डाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed