फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   interesting things about China

चीन की ऐसी दिलचस्प बातें जिनसे आप हैं अनजान

Fri, 27 Oct 2017 03:14 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Fri, 27 Oct 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
interesting things about China
xi jinping

चीन की कमान एक बार फिर से शी जिनपिंग के पास आ गई है। शी जिनपिंग का नाम दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार हो रहा है। अपने देश में भी जिनपिंग का कद कम्युनिस्ट पार्टी के पहले नेता माओत्से तुंग के बराबर हो गया है। इन सारी चर्चाओं के बीच हम आपको चीन के बारे में वो 13 बातें बता रहे हैं, जो शायद आपको भी ना पता हों। 

विज्ञापन

 

1- अमेरिका ने सौ सालों में जितना सीमेंट का इस्तेमाल किया है, उससे ज्यादा चीन ने सिर्फ तीन साल 2011 से 2013 के बीच किया। चीन ने इन तीन सालों में 6,615 मिलियन टन सीमेंट का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन

 

2- 2000 ईसा पूर्व के आसपास आइसक्रीम की खोज सबसे पहले चीन में हुई थी, पहली आइसक्रीम दूध और चावल को मिलाकर बनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

3-चीन में बढ़ते वायु प्रदुषण के कारण वहां शुद्ध हवा का कैन बेचा जाता है। शुद्ध हवा पांच युआन प्रति कैन बेचा जाता है। हवा की एक किस्म है 'तिब्बत की असली हवा', दूसरा किस्म है क्रांतिकारी याहयान और तीसरी है पोस्ट-इंडस्ट्रियल ताइवान। 

 

4-केचप भी मूल रूप से चीन का है और इसी तरह मसालेदार मछली सॉस भी यहीं का है।

पढ़ें:  जिनपिंग बोले- पड़ोसियों से बातचीत के जरिए सुलझाएंगे विवाद, देश के हितों की कीमत पर नहीं

 

5- चीन आधिकारिक रूप से नास्तिक देश है, लेकिन यहां इटली से ज़्यादा ईसाई धर्मावलंबी हैं। चीन में ईसाई धर्म को मानने वाले करीब 5.4 करोड़ लोग हैं जबकि इटली में 4.7 करोड़ लोग हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि चीन जल्दी ही दुनिया का सबसे बड़ा ईसाई देश बन सकता है।

6-इतना विशाल भूभाग होने के बावजूद चीन एक ही टाइम जोन में है। 

 

7- चीनी लोग कुत्ते का भी मांस खाते हैं, लेकिन इधर के सालों में इसमें कमी आई है। अब लोग कुत्ते और बिल्ली को पालतू बनाकर रख रहे हैं। हालांकि सांप अब भी लोगों की पसंद है। 

 

8- चीन में हर दिन औसत 17 लाख सुअर की खपत होती है। चीन में सुअर का मांस लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि कम आय वालों के लिए सुअर का मांस मिलना आसान नहीं है। 

 

9- पारंपरिक रूप से चीन की महिलाएं लाल रंग के लिबास में शादी करती हैं। लाल रंग को चीन में लकी कलर माना जाता है जबकि सफेद को मौत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। 

 

10- दुनिया का हर पांचवा शख्स चीनी है।

पढ़ें:   ट्रंप के बयान पर भड़का चीन, कहा- अमेरिका संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा

 

11- फुटबॉल खेल लिए भी चीन को ही श्रेय दिया जाता है। फीफा के आठवें अध्यक्ष सेप बल्टर ने भी फुटबॉल के लिए चीन को ही श्रेय दिया था। ऐसा कहा जाता है कि चीन में फुटबॉल की खोज दूसरी और तीसरी शताब्दी में हुई थी। 

 

12- हॉन्ग कॉन्ग के चीनी एक एक दिन छुट्टी लेकर अपने पूवर्जो की क़ब्र की सफाई करने जाते हैं। 

 

13- 1978 में चीन कम्युनिस्ट पार्टी ने पूंजीवादी बाजार सिद्धांत को पेश किया था। जब 1980 के दशक में चीन ने अपना बाजार खोला तो वो दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर बन गया। चीन की अर्थव्यवस्था पिछले तीन दशकों से औसत 10 फीसदी की दर से बढ़ रही है। ऐसा 2010 तक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed