फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese media says india is playing dalai lama card on doklam standoff

चीनी मीडिया ने कहा- ड्रैगन से डरा भारत, शांति के लिए खेल रहा दलाई लामा कार्ड

Fri, 11 Aug 2017 11:12 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
chinese media says india is playing dalai lama card on doklam standoff
- फोटो : ScoopWhoop

भारत और चीन के बीच डोकलाम पर जारी तनाव पर दलाई लामा के बयान पर चीनी मीडिया ने भारत को कमजोर बताया है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा इसलिए वह दलाई लामा का कार्ड खेल रहा है। 

विज्ञापन


चीनी मीडिया ने कहा कि दलाई लामा तब तक ऐसी ही बातें करेंगे जब तक चीनी सेना भारतीय सेना को कड़ा सबक नहीं सिखाती है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा कि जब चीनी सेना, भारत को उसकी जमीन पर ही हराएगी, तब जाकर भारत के साथ शांति बनाए रखने पर वार्ता की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही चीनी मीडिया ने दलाई लामा को रीढ़ विहीन और भारत की दया पर जिंदा रहने वाला देश ने निकाला हुआ व्यक्ति बताया। साथ ही लेख में यह भी कहा कि नई दिल्ली अब शांति की बात इसलिए कर रही क्योंकि उनकी सेना को डर है कि चीनी सेना उन्हें हरा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दलाई लामा ने बुधवार को कहा था कि भारत और चीन दोनों ही बड़े देश है, जो एक दूसरे को हरा नहीं सकते। उन्हें हमेशा पडोस में ही रहना है। साथ ही उन्होंने बीना चीन का नाम लिए उस पर निशाना साधा था। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दलाई लामा ने कहा कि उस जगह पर कोई आजादी नहीं है, मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है।

'गंभीर नहीं डोकलाम विवाद, हिंदी चीनी, भाई-भाई'

chinese media says india is playing dalai lama card on doklam standoff

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने डोकलाम मुद्दे पर बात करते हुए कहा था कि ये कोई गंभीर मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को हमेशा साथ-साथ रहना है। भारत और चीन दोनों ही बड़े देश हैं, जो एक दूसरे को हरा नहीं सकते। 

उन्होंने यह भी कहा था कि हिंदी-चीनी, भाई-भाई हैं। उन्होंने भारत के बार में बोलते हुए कहा कि इस देश में आजादी है। मैं यहां बहुत कुछ कर सकता हूं, यहां बहुत सी संभावनाएं हैं। जहां आजादी नहीं होती वह जगह मुझे बिलकुल पसंद नहीं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं लोकतंत्र का प्रशंसक हूं और हमारे छोटे से तिब्बत में भी लोकतंत्र था। हमें उम्मीद है कि चीन में भी जल्द ही लोकतंत्र आएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए जल्द ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी भी इस बात के लिए तैयार हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed