फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china state television's military channel confirmed that the J-20 had now entered service

चीन ने आर्मी में शामिल किया फाइटर जेट जे-20, अमेरिकी जेट को देता है टक्कर

Fri, 10 Mar 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 10 Mar 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
china state television's military channel confirmed that the J-20 had now entered service

आर्मी के हथियारों पर करोड़ों डॉलर खर्च रहे चीन का खतरनाक फाइटर जेट जे-20 सेना में शमिल हो गया है। इस जेट के आने के बाद अब उसे उम्मीद है कि वो मिलिट्री गैप को खत्म कर पाएगा और जल्द ही अमेरिका के नजदीक पहुंच जाएगा। दरअसल, चीन के इस जे-20 की तुलना अमेरिका के फाइटर जेट एफ-22 रेपटर से की जा रही है।

विज्ञापन


जेट जे-20के सर्विस में आने की पुष्टि स्टेट मिलिट्री चैनल ने की है, हालांकि इससे जुड़ी और कोई जानकारी नहीं दी गई। चीन हथियारों के आधुनिकरण को लेकर तत्पर वायुसेना के साथ ही अपने नौसेना के लिए भी बेहतर हथियार बनाने पर लगातार जोर दे रहा है। उसने इसमें एंटी सेटेलाइट मिसाइल, नई तकनीक की सबमरीन्स और आर्म्ड फोर्सेस को शामिल किया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस जेट को चीन ने 'जुहाई एयरशो' में नंवबर में ही दुनिया के सामने पेश कर दिया था और ऐसी अटकले लगाई जा रही थी कि ये 2018 तक सेना में शामिल हो पाएगा। लेकिन चीन हथियारों को लेकर गंभीर हो गया है, इसलिए उसने इसे 2017 में ही सर्विस में लगा दिया है। बताया जा रहा है कि जे-20 को सर्विस में लाने के बाद अब चीन अपने फाइटर जेट जे-31 पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ये लड़ाकू विमान युद्ध में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये पलभर में दुश्मनों की कोशिशों को नाकाम करने का दम रखते हैं। बता दें कि लड़ाकू विमान जमीनी युद्ध के दौरान कई हवाई हमले करते हैं, जिससे थलसेना की मदद होती है। दरअसल, चीन कई दिनों से साउथ चाइना सी विवाद को लेकर इस कदर गंभीर हुआ है कि वो आर्मी के हथियारों को सक्ष्म करने में लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed