{"_id":"58ce62024f1c1b83441a12fe","slug":"white-house-security-boosted-after-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में ट्रंप का किला! बढ़ाई गई व्हाइट हाउस की सुरक्षा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
खतरे में ट्रंप का किला! बढ़ाई गई व्हाइट हाउस की सुरक्षा
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 19 Mar 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
शनिवार शाम को अमेरिकी गुप्त सेवा चौकी पर एक कार की जांच के वक्त तब हड़कंप मच गया जब कार ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी में बम है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कार सवार ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि कार में बम है। इसके तुरंत बाद उस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया और कार को सीज कर दिया गया। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि कार में बम था या नहीं।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे। कार बम की धमकी से करीब एक हफ्ते पहले व्हाइट हाउस की चाहरदीवारी को लांघने की नाकाम कोशिश करते हुए एक और संदिग्ध को पकड़ा गया था। सुरक्षा अधिकारियों ने पाया कि उसके पास किसी तरह का हथियार नहीं था।
विज्ञापन