ट्रंप के फैसले पर जज ने लगाई अस्थाई रोक, 7 मुस्लिम देशों पर अमेरिका ने लगाया था बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक जज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सात मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध के फैसले पर अस्थाई रोक लगा दी है। यूएस के दो राज्यों समेत पूरे अमेरिका में ट्रंप सरकार के फैसले को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है।
जज ने अमेरिका के दो राज्यों वाशिंगटन और मिनेसोटा की याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाई है। याचिका में कहा गया है कि इस शासकीय आदेश पर पूरे राष्ट्र के भीतर रोक लगाई जानी चाहिए।
ट्रंप के इस आदेश से प्रभावित देशों के 60 हजार लोगों ने अपने वीजा को रद्द कर दिया है। जिला जज जेम्स राॉबर्ट ने कहा कि राज्यों का रुख ट्रंप के आदेश के खिलाफ है। पूरे देशभर में उनके इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर व्हाइट हाउस का तर्क है कि इस आदेश के बाद देश सुरक्षित बनेगा।
वाशिंगटन पहला राज्य जहां चल रही कानूनी लड़ाई
वाशिंगटन ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसमें ट्रंप के सात मुस्लिम देशों पर बैन के आदेश के खिलाफ कानूनी लड़ाई चल रही है। इन सात देशों में ईरान, ईराक, सीरिया, सूडान, सोमालिया, लीबिया, यमन शामिल हैं।
इससे पहले अमेरिका के अटॉर्नी जनरल बॉब फर्ग्यूसन ने कहा था कि इस तरह के प्रतिबंध से अमेरिका में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचता है। आपको बता दें कि पूरे अमेरिका में चल रहे आंदोलन में वाशिंगटन की तरफ से किए गए मुकद्दमे के दो दिन बाद मिनोसेटा राज्य भी इसमें शामिल हो गया था।
जिला जज के फैसले के बाद अटॉर्नी जनरल ने कहा कि अब प्रतिबंधित देश अमेरिका में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।