{"_id":"58f554184f1c1ba346471031","slug":"us-can-reduce-tension-between-indo-pak-pak-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत-पाक के बीच तनाव को अमेरिका ही कर सकता है खत्म'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'भारत-पाक के बीच तनाव को अमेरिका ही कर सकता है खत्म'
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 18 Apr 2017 06:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। मलीहा ने कहा कि अमेरिका कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच तानव को कम कर सकता है।
विज्ञापन
राजदूत मलीहा लोधी ने वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक वर्ल्ड अफेयर्स परिषद को बताया कि इस मसले पर किसी की मध्यस्थता की दरकार है और इसके लिए अमेरिका बेहतर स्थिति में है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मलीहा ने कहा कि अमेरिका दशकों पुराने कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद को कम करने के लिए बेहतर स्थिति में है। अमेरिका का भारत और पाकिस्तान दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। इस तरह की भूमिका में अमेरिका की ओर से ज्यादा संतुलित नीति की जरूरत है।
विज्ञापन