{"_id":"58c9d7f54f1c1b4c7d32a803","slug":"trump-administration-supports-india-s-nsg-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप प्रशासन ने भारत की एनएसजी सदस्यता का किया समर्थन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप प्रशासन ने भारत की एनएसजी सदस्यता का किया समर्थन
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 16 Mar 2017 05:40 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को अमेरिका ने कहा कि भारत और एनएसजी सदस्यों के साथ मिलकर वह भारत को इस महत्वपूर्ण समूह में प्रवेश दिलाने की कोशिश करेगा। इस तरह से सरकार बदलने के बाद यह साफ कर दिया गया कि इस दिशा में ट्रंप प्रशासन की तरफ से अमेरिकी नीति में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
गृह विभाग प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका चार बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण शासन में भारत की पूर्ण सदस्यता का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि भारत एनएसजी सदस्यता के लिए तैयार है। प्रवक्ता 48 सदस्यों वाले एनएसजी समूह में भारत के प्रवेश के लिए समर्थन करने पर ट्रंप प्रशासन के रुख के सवाल का जवाब दे रहे थे।