फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump administration strict in America, will send a sikh man to India due to illegal living

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन सख्त, अवैध रूप से रहने वाले सिख को भारत भेजेगा

Mon, 14 Aug 2017 01:25 PM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Mon, 14 Aug 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Trump administration strict in America, will send a sikh man to India due to illegal living
Donald Trump

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कार्रवाई के दौरान मेक्सिको के रास्ते से अमेरिका में अवैध तरीके से आने वाले 39 साल के सिख को वापस भारत भेजा जायेगा।बलजीत सिंह नाम के शख्स ने 12 साल पहले टेक्सास की सीमा को अवैध तरीके से पार किया था।

विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका के खिलाफ ईरान के अधिक सैन्य खर्च को मिली मंजूरी, ट्रंप ने लगाए थे प्रतिबंध
विज्ञापन


बलजीत के वकील के मुताबिक पंजाब में धार्मिक उत्पीड़न की वजह से उन्हें जान का खतरा था, इसलिए वह अमेरिका आ गए थे। उन पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, वह दो बच्चों के पिता हैं जोकि अमेरिका के नागरिक हैं। वो हर महीने अप्रवासन अधिकारियों के पास जांच के लिए नियमित अवधि पर जाते हैं, लेकिन इस महीने की शुरुआत में उनसे कहा गया कि उन्हें 90 दिनों के बाद भारत भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका: हाई स्कूल में पढ़ने वाला 16 साल का लड़का लड़ेगा गवर्नर का चुनाव

बलजीत सिंह के टखनों पर एक म़ॉनीटर लगाया गया है। बलजीत को एक हफ्ते की हिरासत में लिया गया था। तीन महीनों में उन्हें भारत लौटना होगा। बलजीत सिंह ने खुद के अमेरिका में आश्रय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उनके मामले को खारिज कर दिया गया।

आपको बता दें कि अमेरिका में ट्रंप शासन के आने के बाद सख्ती बढ़ गई है। ट्रंप ने चुनाव में आने से पहले वहां की जनता से वादा किया था कि वह अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 110 लाख लोगों को निष्कासित कर देंगे और अमेरिका के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों की खोज करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed