फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Time magazine denied Donald Trump's claim, he was offered person of the Year award

ट्रंप के ट्वीट पर बवाल, बोले- टाइम से मिला पर्सन ऑफ दि ईयर का ऑफर, पत्रिका ने खोली पोल

Sun, 26 Nov 2017 06:28 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Sun, 26 Nov 2017 06:28 AM IST
विज्ञापन
Time magazine denied Donald Trump's claim, he was offered person of the Year award
पिछले साल टाइम पत्रिका के कवर पेज पर मिला ट्रंप को स्थान

अमेरिकी राष्ट्रपति के एक और ट्वीट से अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, ट्रंप ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उन्हें संभवत: लगातार दूसरी बार टाइम पत्रिका का पर्सन ऑफ दि ईयर चुना जाता, लेकिन उन्होंने प्रकाशक को इंटरव्यू देने और फोटो शूट कराने से इनकार कर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। 

विज्ञापन



उधर पत्रिका ने ट्रंप की पोल खोलते हुए दावा किया कि उन्होंने कभी इस सम्मान के लिए ट्रंप के नाम का जिक्र नहीं किया, क्योंकि नतीजे वाले दिन से पहले हम किसी भी नाम पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- मिस्र हमले के बाद ट्रंप ने लिखा, आतंकवाद के खिलाफ खड़ी करनी होगी दीवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि टाइम पत्रिका ने उन्हें बताया था कि इस साल भी संभवत: उन्हें पर्सन ऑफ दि ईयर चुना जा सकता है, लेकिन इसके लिए मुझे एक साक्षात्कार और विस्तृत फोटो शूट के लिए सहमति देनी थी। इस पर आपत्ति जताते हुए मैंने कहा कि शायद यह ठीक नहीं है और मैंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, वैसे मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

 इस ट्वीट के बाद टाइम पत्रिका ने कहा कि हमने ट्रंप से इंटरव्यू और फोटो शूट के लिए बात जरूर की थी, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि उन्हें इस साल भी मैग्जीन के कवर पेज के लिए चुना जा रहा है। ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए पत्रिका ने कहा कि हमने अमेरिकी राष्ट्रपति से कभी यह नहीं कहा कि इनका इंटरव्यू इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पर्सन ऑफ दि ईयर चुना जाना है।


पत्रिका ने पिछले साल ट्रंप को यह सम्मान दिया था और इस साल का अवार्ड देने के लिए 3 दिसंबर तक टाइम के पाठकों को वोट करना है। इसका एलान 6 दिसंबर को किया जाना है। टाइम पत्रिका द्वारा 1927 से ही पर्सन ऑफ दि ईयर का चुनाव किया जाता रहा है और 2016 में ट्रंप से पहले 2015 में यह सम्मान जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को मिला था।


खास लोगों को ही मिलता है यह सम्मान
टाइम पत्रिका हर साल अपने कवर पेज पर दुनिया के ऐसे शख्स को स्थान देती है जिसने अपने अच्छे या बुरे कामों सेे पूरे साल दुनिया में अपनी अलग छवि बनाई हो। पिछले साल ट्रंप को पर्सन ऑफ दि ईयर का सम्मान देते हुए पत्रिका ने कवर पेज पर उनकी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था - प्रेसिडेंट ऑफ दि डिवाइडेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed