फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   strange creature found in texas after hurricane harvey

हार्वे तूफान के बाद सामने आया एक रहस्मयी समुद्री जीव, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा

Fri, 22 Sep 2017 06:10 PM IST
बीबीसी,हिंदी
बीबीसी,हिंदी Updated Fri, 22 Sep 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
strange creature found in texas after hurricane harvey
अजीव समुद्री जीव - फोटो : TWITTER/@PREETALINA
हार्वे तूफान के बाद टेक्सस में एक नुकीले दांतों वाला एक रहस्यमयी समुद्री जीव दिखा। प्रीति देसाई नामक महिला ने टेक्सस के समुद्र तट पर इस जीव को देखा और फिर इसकी तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "ओके, जीवविज्ञान ट्विटर, यह क्या चीज है?"

उनके अनुरोध को जीवविज्ञानी और मछली विशेषज्ञ डॉक्टर केनिथ टिघे को भेजा गया, जो ये मानते हैं कि यह एक नुकीले दांतों वाला स्नेक-ईल है।
 
उन्होंने कहा कि यह एक गार्डेन या कांगर ईल भी हो सकता है, क्योंकि ये तीनों प्रजातियां टेक्सस में पाई जाती हैं और इनके दांत बड़े और नुकीले होते हैं।" माना जा रहा है कि तूफान हार्वे तेज हवाओं और बाढ़ के साथ इस जीव को भी ले आया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये तट पर कैसे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम तौर पर नुकीले दांतों वाला स्नेक-ईल समुद्र में 30 से 90 मीटर की गहराई में पाया जाता है। टलांटिक महासागर में पाये जाने वाले इस जीव को टस्की ईल के नाम से भी जाना जाता है।

तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने समुद्र तट पर पहुंची देसाई ने बीबीसी को बताया, "यह पूरी तरह से अप्रत्याशित था, यह वो नहीं था जिसे आप आमतौर पर समुद्रतट पर देखते हैं। मुझे लगा कि यह पानी की गहराई से समुद्र तट पर आ पहुंचा है।"


उन्होंने कहा, "मेरी शुरुआती प्रतिक्रिया यह जिज्ञासा थी कि यह क्या जीव है।"

देसाई ने कहा, "मैंने इसकी तस्वीर ली और ट्विटर पर पोस्ट किया क्योंकि मैं जानती हूं कि कई वैज्ञानिक भी इसका इस्तेमाल करते हैं, मेरे एक मित्र ने फौरन प्रतिक्रिया दी और डॉक्टर टिघे से सम्पर्क किया।"

उन्होंने कहा, "मैं कई वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को फॉलो करती हूं। वहां कई अच्छे समुदाय हैं, जो बहुत मददगार भी हैं खासकर जब किसी जीव या पौधों की पहचान से जुड़ा सवाल हो।"

उन्होंने कहा कि यह सोचते हुए कि "प्रकृति अपना रास्ता खुद बना लेगी" उन्होंने समुद्र तट पर इस जीव को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed