{"_id":"59b536854f1c1bf37f8b59ce","slug":"sixty-indians-has-been-rescued-to-hurricane-irma","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरमा तूफान: सेंट मार्टिन में फंसे 60 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
इरमा तूफान: सेंट मार्टिन में फंसे 60 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sun, 10 Sep 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
Irma Hurricane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरमा से तबाह कैरिबियाई सेंट मार्टिन द्वीप से 60 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। यहां फंसे अधिकतर भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका में छोटे समय के लिए ट्रांजिट वीजा है।
विज्ञापन
पढे़ं: अमेरिका: फ्लोरिडा कीज में इरमा की दस्तक, 200 KMPH की रफ्तार से बह रही हैं हवाएं
विज्ञापन
वहीं, वे भारतीय नागरिक जिनके पास ट्रांजिट वीजा नहीं है, उन्हें यह मुहैया कराने के लिए भारतीय दूतावास अमेरिका के विदेश मंत्रालय व गृह सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए ताकि वे लोग विमान से अमेरिका जा सकें और वहां से अपने देश लौट सकें। अमेरिका में भारत के उप राजदूत संतोष झा ने बताया कि पिछले 48 घंटों में अमेरिका के दक्षिण हिस्सों और पश्चिमी प्रशांत में द्वीपों में फंसे लोगों से संपर्क स्थापित किया गया है।
पढ़ें: तूफान ‘इरमा’: तबाही के डर से खाली कराया फ्लोरिडा, भारतीयों के संपर्क में है विदेश मंत्रालय
हमलोग फ्लोरिडा में इरमा से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। पूरा दूतावास इस पर काम कर रहा है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने मार्टिन से 1,200 अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित निकाला। यहां अभी भी पांच हजार अमेरिकी नागरिक फंसे हुए हैं।