{"_id":"5a16673e4f1c1bc5758b4901","slug":"on-mars-there-is-no-water-on-mars-but-sand-and-dust-is-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पर पानी नहीं बल्कि बहती हुई रेत और धूल मौजूद: रिसर्च","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मंगल पर पानी नहीं बल्कि बहती हुई रेत और धूल मौजूद: रिसर्च
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिकों द्वारा मंगल ग्रह पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया था कि लाल ग्रह पर जीवन संभव हो सकता है क्योंकि यहां बहते हुए पानी के प्रमाण मिले थे। लेकिन असल में वह पानी नहीं बल्कि लाल ग्रह पर मौजूद बहती हुई रेत और धूल थी। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
परिणाम यह बताते हैं कि वर्तमान समय में मंगल पर किसी भी प्रकार के तरल पानी की कोई भी मात्रा मौजूद नहीं है। मंगल ग्रह की सतह पर पानी न होने से जुड़ी स्थितियों की वजह से मंगल पर पृथ्वी जैसे जीवन की संभावना होना असंभव है।
विज्ञापन
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना और ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विश्लेषण किया कि मंगल ग्रह पर संकीर्ण एवं गहरी ढलान वाली सतह है जो उनके परिवेश की तुलना में काफी गहरा है जिसे आवर्ती ढलान रेखा (आरएसएल) कहा जाता है। यह साल के सबसे गर्म समय के दौरान निष्क्रिय होते रहते हैं और धीरे-धीरे फीके पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: ऐसा लगता है अंतरिक्ष में जब गुजारना पड़ता है एक साल