फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   north korea can hydrogen bomb attack on america

उत्तर कोरिया बोला- अमेरिका पर गिरा सकते हैं हाइड्रोजन बम

Sat, 16 Sep 2017 02:28 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sat, 16 Sep 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
 north korea can hydrogen bomb attack on america
North Korea and America

ताजा मिसाइल परीक्षण के बाद यूरोप में उत्तर कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों के विशेष प्रतिनिधि एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो ने कहा कि किसी भी हमले की सूरत में उनका देश अमेरिका पर हाइड्रोजन बम गिराने को तैयार है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने यह भी चेतावनी दे डाली कि उत्तर कोरिया आज की तारीख में अमेरिका के किसी भी शहर को निशाना बनाने में सक्षम है।एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो किम जोंग के सबसे करीबी लोगों में से माने जाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया बोला- अमेरिका की अकड़ कम करने के लिए जापान की ओर दागी मिसाइल
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु परीक्षण के बाद दो हफ्ते से भी कम समय में उत्तर कोरिया ने जापान की ओर एक और मिसाइल दागी है, जिसके बाद इस क्षेत्र में चल रहा तनाव और बढ़ गया है।

दुनिया को अपनी क्षमता दिखा दी

 north korea can hydrogen bomb attack on america
Alexandra Cao Di Beno

एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो ने बीबीसी रेडियो फ़ाइव से कहा, 'अमेरिका के सभी वैज्ञानिकों को यह पता चल गया होगा कि हमने जो मिसाइल चलाई है वो कम ऊंचाई के बावजूद लंबी दूरी तय कर सकती है। इसे हम चार हजार किलोमीटर तक भेज कर सकते हैं। 

यानी अब हम अमरीका के लगभग किसी भी शहर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, 'इसके अलावा हमने कई परमाणु परीक्षण भी किए हैं। यह हमारी परमाणु क्षमताएं दिखाती हैं। दुनिया को अब हमारी तकनीकी और वैज्ञानिक क्षमताओं का पता चल गया है।

उत्तर कोरिया की सेना ने कहा, "मिसाइल ने 770 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की और होकाइडो के समंदर की ओर करीब 3,700 किलोमीटर की दूरी तय की।

काउ डि बेनो ने कहा, 'डोनल्ड ट्रंप यह जानते हैं कि खेल खत्म हो चुका है, लेकिन दुनिया के सामने टीवी पर अपनी मजबूती जताते हुए यह ढोंग करते हैं कि वो अमरीका को फिर से महान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

दूसरी तरफ किसी भी गंभीर स्थिति से बचने और शुरुआती सहमति बनाने को लेकर हमारी पहले से बातचीत चल रही है।

अमेरिका अपने रुख पर कायम

 north korea can hydrogen bomb attack on america
UNO

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका लगातार चेतावनी दे रहा है। हालांकि उत्तर कोरिया पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने कहा कि अगर कड़ी आर्थिक पाबंदियां कारगर नहीं होती हैं तो वॉशिंगटन के पास सैन्य कार्रवाई के और विकल्प भी मौजूद हैं।

सुरक्षा परिषद की आपात बैठक
गुरुवार को उत्तर कोरिया के जापान की ओर अपनी अब तक की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई और प्योंगयांग से इस तरह की कार्रवाई को तत्काल रोकने को कहा।

मिसाइल परीक्षण के तुरंत बाद तीखे बयानों के बाद, अमरीका, चीन और रूस इस मुद्दे पर साथ नजर आए। बयान में सदस्य देशों से प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने को कहा गया है।

रूस चाहता है कूटनीतिक उपाय

 north korea can hydrogen bomb attack on america
North Korea and America

बैठक से पहले अमेरिका, चीन और रूस के बीच इस मुद्दे पर तब विवाद पैदा हो गया था जब अमेरिका ने इसकी सारी जिम्मेदारी रूस और चीन पर डाल दी थी।

पढ़ें: अगर युद्ध हुआ तो कितना खतरनाक होगा उत्तर कोरिया?

हालांकि इस मिसाइल परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने कहा कि कूटनीति ही इस संकट का एकमात्र रास्ता है। उत्तर कोरिया के शुरुआती मिसाइल परीक्षणों के बाद सुरक्षा परिषद ने उस पर लगे प्रतिबंधों को और कड़ा करने का फैसला किया था। 

लेकिन इस परीक्षण के बाद आए ताजा बयान में पाबंदियों को बढ़ाने का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed