{"_id":"59d2cb5f4f1c1bc9538b55fd","slug":"las-vegas-attack-is-pure-evil-act-said-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने लास वेगास हमले को बताया 'शैतानी कृत्य' ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने लास वेगास हमले को बताया 'शैतानी कृत्य'
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:59 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लास वेगास में हुई भयावह गोलीबारी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शैतानी कृत्य करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एकता का आह्वान करते हुए कहा कि इस डर के साये में अमेरिका हमेशा से ही एकजुट रहा है।
व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि पिछली रात, एक बंदूकधारी ने लास वेगास में आयोजिक कंट्री म्यूजिक कंसर्ट में भारी संख्या में जुटी भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। उसने क्रूरतापूर्वक 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी और सैकड़ों को घायल कर दिया। यह पूरी तरह से शैतानी कृत्य है।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकाः इस साल तीसरी बार अंधाधुंध फायरिंग के शिकार हुए आम लोग, जानिए बीते 10 का पूरा इतिहास
विज्ञापन
इस क्रूर हिंसा के शिकार हुए मृतकों के सम्मान में ट्रंप ने व्हाइट हाउस और अन्य संघीय भवनों पर झंडे को आधा फहराने का आदेश भी दिया।
ट्रंप ने कहा कि वे बुधवार को लास वेगास का दौरा करेंगे और इस दौरान कानून प्रवर्तन, त्वरित कार्रवाई करने वाले विभागों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को ट्रंप का प्यूर्तो रिको का दौरा है।