फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India is not in a hurry in the H-1B visa case

एच-1 बी वीजा मामले में हड़बड़ी में नहीं है भारत

Thu, 29 Jun 2017 06:09 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Thu, 29 Jun 2017 06:09 AM IST
विज्ञापन
India is not in a hurry in the H-1B visa case
सांकेतिक चित्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बेहतर केमिस्ट्री कायम करने केलिए भले ही पीएम के अमेरिका दौरे में भारत ने एच-1 बी वीजा मामले को नहीं उठाया। मगर वह जल्द ही इस दिशा में नए सिरे से प्रयास करेगा। चूंकि अमेरिकी की वीजा नीति में महज कार्यकारी आदेश से बदलाव नहीं लाया जा सकता। इसलिए भारत ने अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद पीएम मोदी के पहले दौरे में इस मुद्दे को तूल नहीं देने का फैसला किया। भारत को उम्मीद है कि ट्रंप के साथ पीएम मोदी की बनी शानदार केमिस्ट्री वीजा विवाद को दूर करने का रास्ता तैयार करेगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक एच-1 बी वीजा मामले में तत्काल निर्णय नहीं होने जा रहा है। इसके लिए नई सरकार को अमेरिकी कांग्रेस का समर्थन हासिल करना होगा। ऐसे में बदलाव केलिए एक लंबी प्रक्रिया अपनानी होगी। यही कारण है कि द्विपक्षीय बातचीत के लिए इसे महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में शामिल करने के बावजूद अंत में इसे एजेंडे से बाहर निकालने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


उक्त अधिकारी के मुताबिक द्विपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिका ने हिजबुल आतंकी सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर विवादास्पद मुद्दों से दूरी बरतने का परोक्ष संदेश दिया था। इसी के मद्देनजर इस दौरे को दोनों शासनाध्यक्षों के बीच निजी संबंध को प्रगाढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ाने का फैसला किया गया। यह भी संकेत था कि अगर भारत की ओर से एच-1 बी वीजा, अपने नागरिकों पर हमले की बात उठाई गई तो अमेरिका भारत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा मामले को उठा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त अधिकारी के मुताबिक वीजा समस्या का हल नौकरशाही स्तर पर निकालने की कोशिश होगी। इसकेबावजूद अगर वीजा नीति में बदलाव के लिए मामला अमेरिकी कांग्रेस पहुंचा तो सरकार रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों में भारत समर्थक लॉबी से मदद हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed