फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   india does not accept us list of 271 illegal indians 

अमेरिका ने भारत को सौंपी 271 अवैध प्रवासी भारतीयों की सूची, सुषमा ने लेने से किया इंकार

Fri, 24 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala.com- presented by : मोहित
amarujala.com- presented by : मोहित Updated Fri, 24 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
india does not accept us list of 271 illegal indians 

अमेरिका ने भारत को 271 लोगों की एक सूची सौंपते हुए कहा कि वे सभी अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय हैं। हालांकि, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने उस सूची को स्वीकार नहीं किया तथा अधिक जानकारी की मांग की है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने उनकी सूची को स्वीकार नहीं किया और उनसे ब्यौरा देने को कहा है ताकि उचित जांच की जा सके। इसके बाद ही उनकी वापसी के लिए जरूरी दस्तावेज जारी किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न सदस्यों द्वारा जताई गई चिंता को खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के बाद अमेरिका की नीतियों में कोई बदलाव नहीं आया है। सुषमा ने कहा कि एच1-वीजा, एल1-वीजा आदि के संबंध में अमेरिकी संसद ‘कांग्रेस’ में चार विधेयक पेश किए गए हैं। हालांकि, वे विधेयक अभी तक पारित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिना उचित जांच के इस सूची को प्रामाणिक नहीं माना जा सकता'

india does not accept us list of 271 illegal indians 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल)
उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों और सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए गंभीर है और इस संबंध में सरकार उच्चतम स्तर पर अमेरिका से बातचीत कर रही है। भारत सरकार का पहला प्रयास उनकी नौकरियों को बचाने का है।

विदेश मंत्री ने कहा कि हमने उनसे कहा है कि हमारे आईटी पेशेवर उनकी नौकरियां नहीं ले रहे हैं बल्कि उनकी अर्थव्यवस्था में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत में आंकड़े आए थे कि अमेरिका में 1.14 करोड़ अवैध प्रवासी हैं जिनमें 2.60 लाख भारतीय हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस आंकड़े को स्वीकार नहीं करते क्योंकि बिना उचित जांच के ऐसे प्रामाणिक नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बिना दस्तावेज के रह रहे भारतीय नागरिकों के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed