{"_id":"589012284f1c1b8a17e811df","slug":"immigration-ban-donald-trump-fires-chief-us-lawyer-who-defied-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमिग्रेशन बैन का विरोध करने वाली अटॉर्नी जनरल को ट्रंप ने किया बर्खास्त","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
इमिग्रेशन बैन का विरोध करने वाली अटॉर्नी जनरल को ट्रंप ने किया बर्खास्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल सैली याट्स
- फोटो : Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कार्यकारी अटॉर्नी जनरल सैली याट्स का बर्खास्त कर दिया है। सैली याट्स की नियुक्ति ओबामा प्रशासन के दौरान हुई थी। गौरतलब है कि सैली याट्स ने जस्टिस डिपार्टमेंट के अटॉर्नियों का निर्देश दिया था कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के विवादित इमिग्रेशन आदेश का बचाव न करें।
विज्ञापन
इसके अलावा इस बयान में ट्रंप प्रशासन द्वारा नामांकित अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस की नियुक्ति को अभी तक मंजूरी नहीं देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की भी आलोचना की गई है।
सैली की बर्खास्तगी का आदेश जारी करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, 'कार्यकारी अटॉर्नी जनरल सैली याट्स ने न्याय विभाग को धोखा दिया है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर दिए गए एक कानूनी आदेश को लागू करने से इनकार किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने याट्स को उनके पद से हटा दिया है।'
गौरतलब है कि ट्रंप द्वारा शरणार्थियों और सात मुस्लिम बहुत आबादी के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश करने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस आदेश पर प्रतिक्रिया करते हुए सैली ने डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस स्टाफ को एक मेमो भेजा और उन्होंने इस आदेश की कानूनी वैधता और नैतिकता पर सवाल खडे़ किए।
सैली ने लिखा, 'मेरी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की भूमिका और कार्रवाई न केवल कानूनी रूप से सही हो, बल्कि कानून की असली मंशा और व्याखा के मुताबिक हो।'
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने सैली याट्स की जगह वर्जिनिया के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के लिए डाना बोएंते को अटॉर्नी नियुक्त किया है। वॉशिंगटन पोस्ट के साथ बातचीत में बोएंते ने कहा कि वह इमिग्रेशन आदेश को लागू करेंगी। दूसरी ओर व्हाइट हाउस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर सैली याट्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने लिखा है कि 'सैली देश की सीमाओं पर और गैरकानूनी इमिग्रेशन को लेकर काफी कमजोर रही हैं।'.@POTUS has named Dana Boente, US Attorney for the Eastern District of VA as Acting Attorney General. Sally Yates has been relieved.
— Sean Spicer (@PressSec) January 31, 2017विज्ञापन