{"_id":"5a2906274f1c1bb6678c0658","slug":"fire-in-the-forests-of-california-more-than-150-buildings-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग, 150 से ज्यादा इमारतें राख ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग, 150 से ज्यादा इमारतें राख
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : PTI
दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में पिछले दो दिन से भीषण आग लगी है। 65 हजार एकड़ में फैले जंगल में आग लगने की वजह से राज्य में इमरजेंसी लगा दी गई है। इस आग की वजह से 160 बिल्डिंगें जलकर राख हो गई हैं, 45 हजार घरों में बिजली नहीं आ रही और एक हजार से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया अपना रही सरकार
विज्ञापन
वेंतुरा में तेज हवा की वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया है, जिससे भारी नुकसान होने की संभावना है, आग की वजह से हजारों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है, वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है जिससे लूट की घटनाओं पर लगाई जा सके।
विज्ञापन
पढ़ें: NSG सदस्यता पर भारत के साथ आया रूस, कहा- पाकिस्तान से नहीं हो सकती तुलना
आपको बता दें कि कैलिफोर्निया में आग लगने की यह दूसरी घटना है, अरबों रुपयों की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मेयर एरिक गारसेट्टी के मुताबिक हालातों को देखते हुए 150,000 लोगों को अनिवार्य रूप से अपने घरों से चले जाने के लिए कहा गया है ।