फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald Trump chooses Nikki Haley for UN ambassador

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत होंगी भारतीय मूल की निक्की हेली

Thu, 24 Nov 2016 04:19 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Thu, 24 Nov 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
donald Trump chooses Nikki Haley for UN ambassador
भारतवंशी निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत होंगी। बुधवार को अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए नामित किया है। अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के इस पद पर नियुक्त होने वाली हेली पहली भारतीय मूल की अमेरिकी होंगी। अप्रवासी भारतीय सिख की बेटी 44 वर्षीय हेली ऐसी पहली महिला हैं, जिनको ट्रंप ने शीर्ष अमेरिकी प्रशासनिक पद के लिए नामित किया है। वह ट्रंप प्रशासन में शामिल होने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली शख्स भी होंगी। अब उनकी नियुक्ति को सीनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह हेली को शक्तिशाली रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले उनको विदेश मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। उनको पहली भारतीय मूल की अमेरिकी गवर्नर बनने का भी गौरव प्राप्त है। वह साउथ कैलिफोर्निया की पहली महिला गवर्नर भी हैं। सीएनएन ने सूत्र के हवाले से बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ कैरोलिना की गवर्नर हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है। हेली की नियुक्त को लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत सुमान्था पावर का स्थान लेंगी। 
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ट्रंप के सलाहकार अपने खेमे में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं। लिहाजा ट्रंप ने कैबिनेट स्तर के इस पद के लिए पहली महिला को चुना है। हेली रिपब्लिकन की तेजी से उभरती सितारा हैं। दूसरी बार साउथ कैरोलिना की गवर्नर चुनी गईं हेली ने कड़ी मेहनत से अपनी बेहतरीन छवि बनाई है। उन्होंने गवर्नर के रूप में व्यापार और श्रम सुधार के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि उनको विदेश नीति का ज्यादा अनुभव नहीं है। अमेरिकी सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उनका नजरिया आमतौर पर रिपब्लिकन पार्टी की तेजतर्रार मुख्यधारा के दायरे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी चुनाव में ट्रंप का किया था विरोध
निक्की हेली ने रिपब्लिकन की उम्मीदवारी के लिए प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का विरोध किया था। उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सीनेटर मार्को रूबियो का समर्थन किया था। हालांकि बाद में वह ट्रंप के समर्थन में आ गई थीं और उनको वोट देने की घोषणा की थी। 

अमृतसर से ताल्लुक रखती हैं निक्की हेली
निक्की हेली का पूरा नाम नम्रता निक्की रंधावा है। वह पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा और माता राज कौर रंधावा अमृतसर से आकर अमेरिका में बस गए थे। भारतीय सिख परिवार में जन्मीं निक्की ने बाद में ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था। उन्होंने आर्मी नेशनल गार्ड के कैप्टन माइकल हेली से विवाह किया, जो 2013 में अफगानिस्तान में तैनात रह चुके हैं। हेली के दो बच्चे भी हैं। 


निक्की हेली ने 2010 में पहली बार साउथ कैरोलिना की गवर्नर निर्वाचित होकर इतिहास रचा। वह अमेरिकी गवर्नर बनने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं। इसके बाद 2014 में वह दूसरी बार बड़े अंतर से गवर्नर चुनी गईं। गवर्नर बनने से पहले उन्होंने छह साल तक राज्य की विधानसभा सदस्य के रूप में सेवाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed