फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   CNN Refuses Trump Campaign’s ‘Fake News’ Ad

सीएनएन ने ट्रंप के विज्ञापन के प्रसारण से किया इनकार

Wed, 03 May 2017 08:42 PM IST
amarujala.com- Presented By: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented By: संदीप भ्ाट्ट Updated Wed, 03 May 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
CNN Refuses Trump Campaign’s ‘Fake News’ Ad
अमेरिका की एक शीर्ष मीडिया कंपनी सीएनएन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम द्वारा कार्यालय में उनके 100 दिन के कामकाज पर बनाई गई विज्ञापन का प्रसारण करने से रोक दिया है क्योंकि इसके कई प्रमुख समाचार एंकरों की लेबलिंग फर्जी समाचार के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


दरअसल ट्रंप की टीम ने अपने कार्यकाल के 100 दिनों को सफल बताते हुए एक विज्ञापन अभियान शुरू किया और मीडिया की खबरों को फेक न्यूज करार दिया। लिहाजा सीएनएन ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दिया है।
विज्ञापन


यह विज्ञापन 30 सेकेंड का है, जिसे सोमवार को जारी किया गया है। विज्ञापन में इस दौरान मेनस्ट्रीम समाचार चैनलों के जाने-माने एंकर्स के चेहरे दिखाई देते हैं और स्क्रीन पर बड़े लाल अक्षरों में ‘फेक न्यूज’ लिखा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन में सीएनएन के एंकर वोल्फ ब्लिटजर, एमएसएनबीसी एंकर राचेल मैडोव और अन्य के चेहरे दिखाए गए हैं और इनकी खबरों को फर्जी समाचार करार दिया गया है। राष्ट्रपति ने कार्यकाल संभालने के बाद कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।


इस विज्ञापन में कहा गया है अमेरिका में इस तरह की सफलताएं कम ही देखने को मिली हैं। सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नील एम गोर्सच की नियुक्ति, अमेरिका में निवेश कर रही कंपनियों, अमेरिकी रोजगारों को खत्म करने वाले नियम और कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन को मंजूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed