फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American lawmaker says us should support independent Balochistan

अमेरिकी सांसद ने किया बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन

Sat, 14 Oct 2017 01:32 AM IST
एजेंसी,वाशिंगटन
एजेंसी,वाशिंगटन Updated Sat, 14 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
 American lawmaker says us should support independent Balochistan
अमेरिकी सांसद डाना रोहराबेकर - फोटो : AFP
अमेरिका के एक सांसद ने कहा है कि अमेरिका को बलूच लोगों और पाकिस्तान के अन्य पीड़ित समूहों का समर्थन करना चाहिए, जो आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग के लिए गंभीर मानव अधिकारों के उल्लंघन तले जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सांसद डाना रोहराबेकर ने कहा कि पाकिस्तान को यह याद करने की जरूरत है कि 1971 में क्या हुआ था। पाकिस्तान द्वारा मानव अधिकारों का उल्लंघन करने के बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश में बदल गया था। 
विज्ञापन


रोहराबेकर ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोगों की तरह ही बलूचों और मुहाजिरों, जो बंटवारे के बाद भारत से पाकिस्तान आए, का भी दमन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहराबेकर ने दावा किया कि मुहाजिर पाकिस्तान की इस भ्रष्ट, सैन्य और आतंकवादी समर्थित सरकार के अधीन नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें ऐसे लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए, जो आजादी चाहते हैं और इसके मूल्यों का समर्थन करते हैं। इसलिए हमें बलूचों का समर्थन जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed