{"_id":"599d68a14f1c1bd1118b465b","slug":"america-slams-pakistan-over-terrorism-and-for-using-india-as-excuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का 'बहाना' बनाकर आतंकी संगठनों की मदद कर रहा पाक- अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत का 'बहाना' बनाकर आतंकी संगठनों की मदद कर रहा पाक- अमेरिका
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Wed, 23 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Defence Aviation Post
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने आतंकवाद पर एक बार फिर पाकिस्तान को फटकार लगाई है। अमेरिका ने कहा है कि भारत का बहाना बनाकर पाकिस्तान अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठनों को बढ़ावा देने के दे रहा है।
विज्ञापन
नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता माइकल एंटन ने कहा कि 'अफगानिस्तान में भारत की गतिविधियों से पाक को कोई खतरा नहीं है क्योंकि न तो भारत वहां सैन्य ठिकाने बना रहा है न ही सेना की तैनाती कर रहा है। यह पाकिस्तान की बहानेबाजी है।'
विज्ञापन
पढ़ें- पाक का टेरर कनेक्शन, ट्रंप की चेतावनी के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों पर बैन लगा सकता है US
विज्ञापन
बता दें कि एंटन की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तान को चेतावनी के बाद आया है। ट्रंप ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा था कि आतंक को पनाह देने का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान का आरोप है कि भारत अफगानिस्तान के जरिए उसको घेरने की कोशिश कर रहा है। जिसके जवाब में अमेरिका की यह टिप्पणी पाक की बहानेबाजी को साफ करती है।