फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America President Donald Trump gave Syria attack order while eating chocolate cake

तो बॉन्ड की तरह 'कूल' हैं ट्रंप, वो मारने के बाद किस करते हैं ये केक खाते हुए हमले कराते हैं

Fri, 14 Apr 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Written by: रोहित मिश्र
amarujala.com- Written by: रोहित मिश्र Updated Fri, 14 Apr 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
America President Donald Trump gave Syria attack order while eating chocolate cake
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में बॉन्ड दर्जनों लोगों को मारने के ठीक एक मिनट बाद फ्रेंच स्टाईल में किस करते दिखते हैं। बदले हुए तरीके में वैसे ही स्टाइल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की है। फिल्मों में बॉन्ड ब्रिटेन को बचाता है और असल दुनिया में ट्रंप अपने फैसलों से कमजोर मुल्कों को दहशत में डाल रहे होते हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- चीनी राष्ट्रपति के साथ केक खाते हुए दिया सीरिया पर मिसाइल दागने का आदेशः ट्रंप
विज्ञापन


अमेरिका का यह राष्ट्रपति केक खाते-खाते उसके टेस्ट को महसूस करते हुए किसी देश पर मिसाइल गिराने का आदेश दे देता हैं। उन मिसाइलों से जिससे हजारों ‌जिंदगी तुरंत और लाखों परिवार सालों के‌ लिए तबाह होने होते हैं। यह राष्ट्रपति की कूलनेस है जिसके लिए नरसंहार का फैसला एसी की कूलिंग बढ़ा देने जैसा आसान फैसला होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप अमेरिका के वह पहले राष्ट्रपति हैं जिनकी जीत को अमेरिका भी नहीं पचा पाया था। ट्रंप शपथ नहीं ले पाये थे और उनका विरोध करने के लिए लाखों लोग सड़कों पर थे। ये ट्रंप के बयानों का ही नतीजा था कि शप‌थ ग्रहण के पहले ही वह बहुत बड़े वर्ग के लिए विलेन थे, ये अलग बात है कि उससे ज्यादा के लिए वह हीरो थे। 
ये भी पढ़ें- ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में बढ़े भारतीयों पर हमले, जानिए कब-कब हुई घटनाएं

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने सीरिया पर मिसाइल बरसाने का आदेश तब दिया था जब वह चीनी राष्ट्रपति के साथ केक को एंज्वाय कर रहे थे। वह चाकलेट केक था। ट्रंप बताते हैं कि केक खाते-खाते उन्होंने अपनी सेना को सीरिया पर हमला करने का आदेश दिया था। 

दिखने में कूल लेकिन अंदाज 'जालिम'

America President Donald Trump gave Syria attack order while eating chocolate cake

ट्रंप की कूलनेस दरअसल उनकी बर्बरता को दर्शाता हैं। कूल होकर कही गईं या बताईं गईं ये बातें ये समझाने का प्रयास करती हैं कि दरअसल ट्रंप के लिए किसी को मार देना कितना आसान मसला है। 

सीरिया पर हमले के बाद ट्रंप ने अफगानिस्तान पर हमला किया। बताया जा रहा है कि यह बम एक हजार किलो से अधिक वजन का है। हमले में कितने लोग मरे हैं यह बात सामने नहीं आई है लेकिन यह तो निश्चित है कि यह हमला तबाही लेकर आएगा। 

किसी देश पर हमला करना, मिसाइलें बरसा देना ऐसे बयान देना आसान रहा है। धमकाने के लिए बयान दिए जाते हैं और छोटे देश आतंकित होते रहे हैं। लेकिन ट्रंप ने इसका उलट किया। वे गरजे भी और बरसे भी। 

ट्रंप के 'जालिम' होने का अंदाजा आप सत्ता संभालने के बाद उनके एक ट्वीट से कर सकते हैं। ट्रंप ने लिखा था कि अमेरिका को अपनी परमाणु क्षमता तब तक मज़बूत करनी चाहिए, जब तक कि परमाणु हथियारों के मामले में दुनिया की अक्ल ठिकाने न आ जाए।

अक्ल ठिकाने लाने की ये ट्रंप पॉलिसी अब जमीन पर दिखने लगी है। ट्रंप एक झटके में सात मुस्लिम देशों को अमेरिका में बैन कर देते हैं। मुस्लिम देशों के अलावा एशिया या अफ्रीका के दूसरे देशों के प्रतिभाशाली युवाओं के अमेरिका में काम करने के सपने को तहस नहस कर देते हैं। यह सब बहुत ही कूलनेस में होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed