फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Swaraj movement was launched in Kashipur

काशीपुर में चलाया था स्वराज आंदोलन

Sat, 10 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
 काशीपुर में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाता है। काशीपुर जीबी पंत की कर्मस्थली रही है। यही से उन्हाेंने कुमाऊं में कुली बेगार, स्वदेशी आंदोलन और स्वराज आंदोलन की अलख जगाई है। साथ ही सामाजिक एवं शिक्षण संस्थाओं की स्थापना भी की।
विज्ञापन



वह 1912 खालसा मोहल्ला काशीपुर में रहने लगे। यहां पर रहकर वकालत करने लगे। 1912 में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए और 1920 तक इसी पद पर रहे। पंत ने सामाजिक कार्य भी आरंभ कर दिए इसके लिए 1914 में प्रेम सभा की स्थापना की। इसी वर्ष राजा उदयराज के सहयोग से उदयराज हाईस्कूल की स्थापना की। वह सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेते रहे। वह नोटिफाइट एरिया के सदस्य भी रहे है।
विज्ञापन


1916 मेें पंत ने काशीपुर से ही कुमाऊं में कुली उतार, जंगलात आंदोलन का बिगुल फूंका। अब पंत जी स्वराज आंदोलन की ओर बढ़ रहे थे। जीबी पंत ने 1920 में कुमाऊं परिषद का सम्मेलन काशीपुर बुलाया जिसमें डेढ़ सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल थे। यही से कुमाऊं में स्वराज की नीव पड़ी है। वह नैनीताल बोर्ड के भी चेयरमैन रहे हैं। जीबी पंत के आमंत्रण पर महात्मा गांधी ने 1928 में काशीपुर में आम सभा की जिसमें लोगों ने महात्मा गांधी को दो हजार रुपये चंदा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंत जी 1937 को कुमाऊं रुहेलखंड विधान सभा के सदस्य और संयुक्त प्रांत के प्रधान मंत्री (मुख्य मंत्री) चुने गए। 1946 को फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। उन्होंने ही जमींदारी उन्मूलन कानून पास किया। जब पंजाब सरकार ने शरणार्थियों को लेने से असमर्थता जताई तो पंत ने पूर्व सैनिकों के लिए तराई में बनाई जा रही कालोनियों में पाकिस्तान व पूर्व पाकिस्तान से आएं शरणार्थियों को बसाया।



बार एसोसिएशन काशीपुर जीबी पंत के जन्म दिन पर बार परिसर में पंत की प्रतिमा स्थापित करेगी। यह जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी ने दी।


इंसेट..........
काशीपुर। जीबी पंत की कुछ खास तिथियां
-1912 गोविंद बल्लभ पंत काशीपुर आए और मोहल्ला खालसा में रहने लगे। उन्होंने पहला मुकदमा कुंजबिहारी लाल का लड़ा। काशीपुर बार के अध्यक्ष चुने गए।
1914 प्रेम सभा की स्थापना
1914 उदराज विद्यालय की स्थापना
1916 काशीपुर नोटिफाइड एरिया के सदस्य
1916 कुमाऊं में राष्ट्रीय स्वराज एवं कुली उतार जंगलात आंदोलन,
1920 कुमाऊं परिषद का सम्मेलन काशीपुर में कराया
1928 नैनीताल बोर्ड के चेयरमैन बने
1929 काशीपुर में महात्मा गांधी की सभा कराई
1934 कुमाऊं रुहेलखंड विधान परिषद के सदस्य चुने गए
 1937 संयुक्त प्रांत के प्रधान मंत्री (मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश)
1946 उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री
1952 में जमींदारी उन्मूलन कानून बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed