फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   marriage of fprmer solider

पूर्व सैनिक ने शादी की पच्चीसवी सालगिराह पर दिया जागरूकता संदेश

Fri, 11 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 11 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
marriage of fprmer solider

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित प्रदेश के एक छोटे से गांव के पूर्व सैनिक ने अपनी शादी की पच्चीसवी सालगिराह पर होने वाले खर्च को गांव के जरूरत मंद पांच गरीब परिवारों को शोचालय बनाये जाने हेतू दान कर समाज को जागरूकता संदेश दिया। ग्रामसभा जोगीवालामाफी निवासी पूर्व सेनिक सोबन सिंह केंतूरा ने अपनी शादी की सालगिरह पर समाज को अनूटी पहल के साथ स्वच्छता अभियान का संदेश दिया।

विज्ञापन


जहां एक और पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित होकर समाज में सालगिराह समारोह पर भारी भरकम रकम खर्च करने और महंगें होटलों में पार्टी देने का प्रचलन चल रहा है तो टीक उसके उलट समाज के गरीब तबके के लोगों की मदद कर अपनी सालगिरह को यादगार मनाने की अनूटी पहल समाज को मील का पत्थर सबित हुआ है।
विज्ञापन


वृहस्पतिवार को सोबन सिंह कैंतूरा के आवास पर सालगिराह समारोह बड़ी ही सादगी से मनाया गया जिसमें परिवार के सदस्य के अलावा मेहमानों के रूप में गावं के पांच गरीब परिवारों के सदस्य और जनप्रतिनिधि जिलापंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी मोजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालगिरह समारोह में स्वयं पत्नि उमा देवी और माता कुंवारी देवी द्वारा गांव के पांच शोचालय विहिन परिवारों को शोचालय बनाने हेतु दस-दस हजार की धनराशि भेंट की गई। जिसका भुगतान चेक के रूप ग्रामप्रधान को किया गया। चेक जिलापंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी द्वारा स्वीकर किया गया। इस अवसर पर कैप्टन हरजीत सिंह, बैसाख सिंह, भरत सिंह, उत्तम सिंह, गौरव सिहं, आदि रहे।


गरीब परिवारों की मदद के लिये सदैव तैयार रहने वाले सोबन सिंह कैंतुरा ने सराहनीय पहल कर समाज का जागरूकता संदेश दिया।-जिलांपचायत सदस्य देवेंद्र नेगी

भारतीय सेना सात गड़वाल राईफल के जवान सोबन सिंह केंतूरा सन 2008 में सेवा निर्वत होने के बाद से गांव में ड़ेरी व्यवसाय कर सामजिक आर्थिक रूप से जागरूकता कार्यक्रमों और गरीब बच्चों की मदद के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते रहते है।


ओम स्टाल कलब के संस्थापक के रूप में गांव के विद्यालयों में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक प्रतियोगितायें और खेलकुद प्रतियोगितायें कराकर प्रोत्साहन राशि का वितरण करते रहते है। आर्थिक रूप से गरीब स्कूली बच्चों की फीस, जुते, आदि वितरण का भी समय समय में योगदान अपनी पैंशन से किया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed