फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire of protest against Pancheshwar Dam extends to villages

पंचेश्वर बांध के विरोध की आग गांवों तक फैली

Mon, 30 Oct 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो, अमर उजाला झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 30 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fire of protest against Pancheshwar Dam extends to villages
पंचेश्वर बांध के विरोध में पुतला फूंकते घिंघरानी के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पंचेश्वर में प्रस्तावित बांध के विरोध की आग अब गांवों तक फैल गई है। महाकाली के किनारे बसे घिंघरानी गांव के लोगों ने बांध के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका और तत्काल बांध का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। कहा गया कि बांध के सर्वे करने वाली एजेंसी ने सभी तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करते हुए डूब क्षेत्र के लोगों के साथ घोर अन्याय किया है।

ग्राम प्रधान पुष्कर राम के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने कहा कि जब सर्वे ही सही तरीके से नहीं हुआ है तो कैसे अपेक्षा की जाए कि प्रभावितों के हित सुरक्षित रह पाएंगे। अब तक डूब क्षेत्र के लोगों की बात को गंभीरता से नहीं सुना गया और सारे काम जबर्दस्ती कराए जा रहे हैं। महाकाली की आवाज संगठन के बैनर तले एकत्रित लोगों ने कहा कि हम किसी भी दशा में अपना गांव छोड़कर नहीं जाएंगे और बांध के विरोध में कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


अब महाकाली के किनारे स्थित अन्य गांवों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन में दिनेश कुमार, ललित कुमार, रवींद्र सिंह, पंकज सिंह, संतोष थलाल, कल्याण सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed