फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   100 students named from GIC land

100 विद्यार्थियों ने जीआईसी थल से नाम कटाया 

Sun, 23 Jul 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्व. हरीदत्त पंत राजकीय इंटर कॉलेज थल से इस बार 100 विद्यार्थियों ने नाम कटा लिया है। यह विद्यार्थी अब अन्य विद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं। पिछले वर्ष विद्यालय की छात्र संख्या 450 थी, जो इस बार मात्र 350 रह गई है। अभी भी कई विद्यार्थी विद्यालय छोड़कर जाने की तैयारी में हैं। विद्यालय में शिक्षकों के कई पद रिक्त होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। राज्य में नई सरकार गठन के बाद शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाने की उम्मीद में लगे अभिभावकों को अब निराशा होने लगी है। 

बताया गया है कि थल इंटर कॉलेज में इस समय अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान और संस्कृत विषय में प्रवक्ता के पद रिक्त हैं। इसी तरह एलटी ग्रेड में गणित के दो और हिंदी, संस्कृत के एक-एक शिक्षक का पद खाली चल रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष विमला चंद ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि यदि शिक्षकों के रिक्त पद जल्दी नहीं भरे गए तो आने वाले समय में छात्र संख्या और कम हो सकती है। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था सुधारने की दिशा में जल्दी ठोस कदम उठाए जाएं। प्रधानाचार्य लक्ष्मीदत्त कापड़ी ने बताया कि जो शिक्षक तैनात हैं, वह सभी विषयों को पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पद खाली होने से कई बार समस्या आने लगती है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों की सूची लगातार सीईओ के माध्यम से शिक्षा निदेशालय को भेजी जा रही है। संपन्न घरों के लोग तो अपने बच्चों को शहरों में भेज रहे हैं, लेकिन गरीब परिवारों के लोग ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में नहीं है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed