{"_id":"58e272314f1c1bc06e5b5049","slug":"pauri-in-prime-minister-s-crop-insurance-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पौड़ी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पौड़ी शामिल
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश के आठ राज्यों में से उत्तराखंड के पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले को शामिल किया गया है। इनके अलावा औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बेलागवी (कर्नाटक), चमराजनगर (कर्नाटक), गोमती (त्रिपुरा), जलना (महाराष्ट्र), कोपाल (कर्नाटक) का नाम भी शामिल है। अब 21 अप्रैल को दिल्ली में होने जा रहे प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों जिलों को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
पिछले दिनों केंद्र सरकार की एक टीम जायजा लेने के लिए पौड़ी और पिथौरागढ़ पहुंची, जहां टीम ने खेतों का निरीक्षण किया। ड्रोन के माध्यम से फोटो खींचे व वीडियोग्राफी की। पहाड़ में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित करना इन जिलों के लिए चुनौती माना गया। यही कारण है कि दोनों जिलों का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पौड़ी इसलिए रहा टॉप आठ में
जिले में पिछले 10 साल के दौरान खरीफ की फसल में 5228 किसानों ने खेती का बीमा करवाया था। 2016-17 में बीमित किसानों की संख्या 6340 पहुंच गई। वहीं रबी की फसल करने वाले 4653 किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया गया। एक साल में 10993 किसानों का बीमा करवाने पर इसे बड़ी उपलब्धि माना गया है। जलवायु परिवर्तन, मौसम की मार व आपदा के बावजूद किसानों को खेती के लिए प्रेरित करने के लिए जिले को टॉप आठ की सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
यह गर्व की बात है कि कृषि क्षेत्र में जिले ने देश में नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बुकलेट में उत्तराखंड से पौड़ी व पिथौरागढ़ जिले का नाम आया है।
-विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी, पौड़ी।