फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now choose Sanskrit subject in BA

अब बीए में चुन सकते हैं संस्कृत भाषा विषय

Tue, 09 Aug 2016 01:21 AM IST
नवीन सक्सेना
नवीन सक्सेना Updated Tue, 09 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज से स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। विद्यार्थियों को अगर हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा के स्थान पर संस्कृत भाषा पढ़ने में रुचि हो तो वे अब इस विषय से स्नातक कर सकते हैं। कॉलेज में इस सत्र से संस्कृत भाषा विषय शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


बीए प्रथम सेमेस्टर के तीन विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा विषय छोड़कर संस्कृत भाषा ले लिया है। इस विषय की क्लासें भी शुरू हो गई हैं।

स्नातक प्रथम में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा विषय में एक विषय लेना अनिवार्य था। इस वजह से विद्यार्थियों को इनमें से एक भाषा विषय लेना पड़ता था।
विज्ञापन


इधर, राज्य सरकार द्वारा संस्कृत को राज्य की द्वितीय भाषा का दर्जा दिया है। लेकिन संस्कृत भाषा केवल संस्कृत महाविद्यालयों तक ही सिमट कर रह गई थी। एमबीपीजी कालेज में संस्कृत विभाग में पिछले वर्ष स्थानांतरित होकर आए डा. विजय विद्यालंकार ने संस्कृत भाषा को शुरू किए जाने की कोशिश की तो इसमें उन्हें सफलता भी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय ने भी संस्कृत भाषा विषय को चलाने की स्वीकृति दे दी है। अभी तक यह विषय कुमाऊं भर में केवल डीएसबी कैंपस कालेज नैनीताल के अलावा कहीं और नहीं पढ़ाया जाता था।


स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बीए में यह विषय शुरू होने की जानकारी मिलने पर तीन विद्यार्थियों ने दूसरे भाषा विषय छोड़कर संस्कृत भाषा विषय ले लिया है। सोमवार को एक क्लास रूम में बैठे तीनों विद्यार्थी संस्कृत के प्रोफेसर डा. विद्यालंकार से पढ़ भी रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed