फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Listen to the word "mind" worker

‘मन की बात’ सुनें कार्यकर्ता

Tue, 11 Jul 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Tue, 11 Jul 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Listen to the word "mind" worker
bjp logo

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने सोमवार को भाजपा के कमलुवागांजा बूथ की बैठक में बूथ केएक-एक मकान की गिनती की। महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि कौन कितने घरों में रोज दस्तक देता है।

विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी सलाह दी कि बूथ कार्यकताओं के साथ बैठ कर वे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुने। इसके बाद वह हल्द्वानी ग्रामीण मंडल पश्चिमी और नगर मंडल की संयुक्त बैठक में भी शामिल हुए।
विज्ञापन


संगठन को मजबूत करने की कोशिश में अब भाजपा का पूरा ध्यान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए सक्रिय करने पर है। सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने कमलुवागांजा बूथ के भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में एक-एक बात का हिसाब लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने कार्यकर्ताओं से यह तक पूछा कि कार्यकर्ता अपने बूथ में रोज कितने घरों में दस्तक देते हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक-एक कार्यकर्ता करीब 20 से 30 घरों से संपर्क बनाए हुए है। कभी सुबह की सैर तो कभी बाजार में हाल चाल के बहाने बातचीत की जाती है।

कार्यकर्ताओं ने जन धन योजना, स्वच्छता अभियान को सराहा। बैठक का संचालन महामंत्री नवीन भट्ट ने किया। इसके बाद दो मंडलों की संयुक्त बैठक में महामंत्री ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क में रहने की सलाह भी दी।

विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि वे अब क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और समस्याएं सुनेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि शक्ति केंद्रों को मजबूत किया जाए।


प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, तरूण बंसल, कमंडल अध्यक्ष विजय मनराल और प्रताप बोरा, नवीन पंत सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed