फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The situation alarming sex ratio

लिंगानुपात की स्थिति चिंताजनक

Sun, 20 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 20 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
The situation alarming sex ratio

चिकित्सा और स्वास्थ्य कल्याण विभाग की कार्यशाला में कन्या भ्रू्ण हत्या की समस्या पर चर्चा हुई। जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि भ्रूण हत्या रोकने के लिए 21 साल पहले कानून बन गया था, इसके बावजूद देश में एक हजार पुरुषों पर मात्र 940 महिलाएं हैं। छह साल तक के आयु वर्ग में यह अनुपात और भी चिंताजनक है।

विज्ञापन


यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि कन्याओं के प्रति देश में लोगों की सोच आंकड़ों से स्पष्ट हो जाती है। कानून बनने के 21 साल बाद भी हालत चिंताजनक है। छह साल से कम आयु में लिंगानुपात की दयनीय हालत से जाहिर है कि कन्याओं के प्रति नकारात्मक सोच अभी बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा सहित कई सामाजिक कारणों के चलते लोग अधिकतर लोग पुत्र प्राप्ति की ही कामना करते हैं। महिलाओं के लिए अनुकूल माहौल के साथ ही इस सोच में बदलाव की जरूरत है। सीईओ आरसी आर्य ने कहा कि कन्या भ्रू्ण हत्या आदि सामाजिक समस्याओं को लेकर जनजागरण करने में शिक्षण संस्थाओं की भूमिका कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप जोशी ने लिंगानुपात की मौजूदा हालत पर चिंता जताई। डॉ. जितेंद्र तिवारी ने लिंग परीक्षण के कानून को सख्ती से लागू कराने पर जोर दिया। कार्यशाला में जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. खेमपाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योत्सना आदि ने भी विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed